रोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
Easy Office Hairstyles: ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 9 आसान, स्टाइलिश और प्रोफेशनल हेयरस्टाइल जानें। मिनटों में तैयार होने वाले ये हेयर लुक पूरे दिन देंगे स्मार्ट लुक।
- Written By: वंदना शर्मा
अगर आप उन महिलाओं में हैं जिन्हें सादगी पसंद है, तो क्लासिक लो पोनीटेल आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प है। यह हेयरस्टाइल हर फेस शेप पर अच्छी लगती है और वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट तक हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती है। इसे बनाने के लिए बालों को अच्छी तरह कंघी करें, बीच या साइड से पार्टिंग करें और गर्दन के पास लो पोनीटेल बना लें। चाहें तो एक छोटी-सी हेयर स्ट्रैंड को रबर बैंड के ऊपर लपेट दें। इससे आपकी सिंपल पोनीटेल भी काफी प्रीमियम और प्रोफेशनल दिखाई देगी।
ऑफिस में कोई बड़ी मीटिंग हो, प्रेजेंटेशन देना हो या क्लाइंट से मुलाकात करनी हो, तब आपका लुक भी उतना ही कॉन्फिडेंट होना चाहिए। ऐसे मौकों के लिए स्लीक हाई पोनीटेल एक शानदार विकल्प है। बालों पर थोड़ा-सा सीरम लगाकर उन्हें स्मूद करें और ऊपर की तरफ टाइट पोनीटेल बनाएं। यह हेयरस्टाइल चेहरे को शार्प लुक देती है और आपकी पर्सनैलिटी में अलग ही आत्मविश्वास जोड़ देती है।
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Green Saree Fashion: सावन में हर किसी की नजरें ठहर जाएंगी, ग्रीन साड़ी के ये खूबसूरत लुक्स देंगे रॉयल अंदाज
गर्मी और उमस वाले मौसम में खुले बाल संभालना आसान नहीं होता। ऐसे में मैसी लो बन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह हेयरस्टाइल देखने में बेहद एलिगेंट लगती है और पूरे दिन बालों को चेहरे पर आने से रोकती है। अगर चाहें तो सामने की कुछ हल्की लटें खुली छोड़ सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी सॉफ्ट और नेचुरल लगेगा।
अगर आपको खुले बाल पसंद हैं लेकिन काम करते समय वे बार-बार चेहरे पर आते हैं, तो Half-Up Half-Down हेयरस्टाइल ट्राई करें। इसमें बालों का ऊपरी हिस्सा पीछे बांध दिया जाता है और बाकी बाल खुले रहते हैं। इससे आपका चेहरा साफ दिखाई देता है और बालों की खूबसूरती भी बनी रहती है। यह हेयरस्टाइल ऑफिस के साथ-साथ कैज़ुअल मीटिंग और कॉफी डेट के लिए भी बढ़िया है।
चोटी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। अगर रोज़ की तीन लटों वाली चोटी से अलग कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो साइड ब्रेड आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह हेयरस्टाइल लंबे बालों पर बेहद खूबसूरत लगती है और पूरे दिन बालों को उलझने से बचाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
आजकल क्लॉ क्लिप फिर से ट्रेंड में है और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी आसान स्टाइलिंग। अगर आपके पास बिल्कुल समय नहीं है, तो बालों को ट्विस्ट करके क्लॉ क्लिप से फिक्स कर दें। यह लुक बेहद मॉडर्न लगता है और लंबे समय तक आरामदायक भी रहता है।
कई बार छोटी-सी स्टाइलिंग भी पूरे लुक को बदल देती है। सामने की दोनों तरफ से हल्के-हल्के बाल लेकर उन्हें ट्विस्ट करें और पीछे पिन से फिक्स कर दें। यह हेयरस्टाइल उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो बाल खुले रखना पसंद करती हैं लेकिन चाहती हैं कि बाल चेहरे पर न आएं।
अगर आपको लगता है कि पोनीटेल अब बोरिंग हो गई है, तो Bubble Ponytail जरूर ट्राई करें। साधारण पोनीटेल बनाने के बाद थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे रबर बैंड लगाएं और बीच के हिस्से को हल्का-सा फुला दें। कुछ ही मिनटों में आपकी सिंपल पोनीटेल ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने लगेगी।
अगर आपका ऑफिस टाइम लंबा है या आपको ज्यादा ट्रैवल करना पड़ता है, तो फ्रेंच ब्रेड सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है। यह हेयरस्टाइल बालों को अच्छी तरह पकड़कर रखती है और पूरे दिन बार-बार बाल ठीक करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही यह बेहद क्लासी और प्रोफेशनल भी लगती है।
ऑफिस में कोई फेस्टिव सेलिब्रेशन, इंटरव्यू या खास मीटिंग हो तो साधारण लो बन के साथ एक छोटी-सी पर्ल पिन, गोल्डन हेयर क्लिप या मिनिमल एक्सेसरी लगा सकती हैं। यह छोटा-सा बदलाव आपके पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना देगा। बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के आप बेहद स्टाइलिश नजर आएंगी।
