

Kangana Ranaut Fashion: आज के समय में महिलाएं साड़ी पहनने को लेकर कतराती हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत साड़ी पहन कर संसद से सिनेमा तक छा जाती हैं। Kangana Ranaut In Saree: फैशन एक सर्कल की तरह होता है, जो घूम फिरकर आता-जाता रहता है, लेकिन फैशन चाहे जितना भी बदल जाए, साड़ी पहनने का फैय़ान कभी पुराना नहीं होता है।
सिनेमा और टीवी ने हमेशा से फैशन को प्रभावित किया है, फिर चाहे वह साधना कट बाल हो, चूड़ीदार के साथ टाइट कुर्ती, शिफॉन की साड़ियां, जूड़े में खोंसा हुआ लाल गुलाब या फिर ऊंची हिल वाली सैंडिल। हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि टीवी और सिनेमा में दिखाया गया फैशन महिलाओं के मन में घर कर जाता है।
रायजिंग भारत समिट 2026 के दौरान कंगना मस्टर्ड येलो रंग की पटोला साड़ी में नजर आईं थी। इस साड़ी पर बहुत ही सुंदर ज्योमेट्रिकल डिजाइन बने हुए थे और पटोला साड़ी का लाल बॉर्डर इसे काफी रॉयल लुक दे रहा था। कंगना ने इसे लाल रंग की ब्लाउज के साथ पेयर किया था, इशकी स्लीव पर गोल्डन वर्क किया गया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने कान में झुमके, हाथ में घड़ी और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी। इसके साथ बालों को कंगना ने आधे बंधे हुए और मिनिमल मेकअप से लुक को खूबसूरत बनाया था।
कंगना संसद में ज्यादातर खादी की साड़ियां स्टाइल करती है। इसमें कंगना का कॉन्फिडेंट देखते ही बनता है। ज्यादातर लोग खादी की साड़ी को बोरिंग समझते हैं, जब कि कंगना ने इसे बेहद क्लासी तरीके से स्टाइल किया है। यह लुक उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो कम बजट में भी स्टाइलिश और क्लासी दिखना चाहते हैं।
कंगना अकसर सिल्क की साड़ियों को बेहद ग्रेसफुली स्टाइल करती है। कंगना ने कर्नाटक के देवी दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान रेड और पिंक के कॉम्बिनेशन में कांजीवरम साड़ी पहना था और इसमें वो किसी रानी से कम नहीं लग रही थी। कंगना अक्सर धार्मिक मौकों पर भारी सिल्क की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, जो उन पर बहुत जंचती हैं। इसके साथ वो हैवी ज्वेलरी को पहनना पसंद करती है।