Style Guide: अगर बनना है फैशनिस्टा, तो इस सीजन ट्राई करें कोर्सेट, Capelets और लहंगा स्कर्ट
Fashion Trends: इस सीजन ब्राइडल फैशन में कोर्सेट, स्टेटमेंट केप और लहंगा स्कर्ट जैसे मॉडर्न ट्रेंड्स छाए हुए हैं। अगर आप फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो इन्हें शामिल करें।
- Written By: रीता राय सागर
फेशन ट्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
Fashion Trends 2026: फैशन की दुनिया में हर सीजन नया ट्रेंड आता है, लेकिन इस बार ब्राइडल फैशन सिर्फ भारी-भरकम लहंगे और पारंपरिक दुपट्टों तक सीमित नहीं रहा। देश के कई बड़े डिजाइनर्स ने ऐसे ट्रेंड्स पेश किए है, जो पारंपरिक भारतीय पहनावे को मॉडर्न टच देते हैं। अगर आप शादी, रिसेप्शन या फेस्टिव सीजन के लिए स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो इस सीजन के ये ट्रेंड्स आपके वॉर्डरोब का हिस्सा बन सकते हैं।
केपेलेट्स और स्टेटमेंट केप्स हैं नए फैशन स्टेटमेंट
इस बार दुपट्टे की जगह स्टेटमेंट केप, केपलेट्स और लॉन्ग ट्रेन्स फैशन शो का बड़ा हिस्सा रही। फैशन शोज में अलग-अलग स्टाइल के केप्स देखने को मिले। लॉन्ग फ्लोई केप्स कॉकटेल और रिसेप्शन लुक को रॉयल टच दे रहे हैं, जबकि रंग-बिरंगे केपलेट्स प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं।
कोर्सेट अब सिर्फ वेस्टर्न नहीं, इंडियन आउटफिट का भी हिस्सा
अगर आपको लगता है कि कोर्सेट सिर्फ गाउन के साथ अच्छे लगते हैं, तो अब ट्रेंड बदल गया है। इस बार डिजाइनर्स ने कोर्सेट को साड़ी, लहंगे, स्कर्ट, जैकेट और यहां तक कि टक्सीडो के साथ भी पेश किया। कोर्सेट बॉडी को स्ट्रक्चर देता है, कमर को हाईलाइट करता है और पूरे आउटफिट को एलिगेंट लुक देता है। यही वजह है कि आज की मॉडर्न ब्राइड इसे तेजी से अपना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Story Of Madras Checks: तमिलनाडु की गलियों से Dior-Gucci के रनवे तक, जानिए मद्रास चेक्स की दिलचस्प कहानी
Pilates Trend: आखिर पिलाटेज को लेकर इतना क्रेज क्यों है? जानें इसका इतिहास, फायदे और पूरी कहानी
Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल
Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें शुगर मैनेज
फेशन ट्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
लहंगा स्कर्टस को मिला नया ट्विस्ट
इस सीजन के लहंगा स्कर्ट्स में सिर्फ भारी कढ़ाई नहीं, बल्कि फ्लोई सिल्हॉट, मेटैलिक टेक्सचर और बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिले। इन्हें फिटेड कोर्सेट, क्रॉप टॉप या एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ स्टाइल किया जा रहा है, जिससे ट्रेडिशनल आउटफिट भी मॉडर्न लगता है।
ज्वेलरी सिर्फ गले तक नहीं, पूरे लुक का हिस्सा
इस बार डिजाइनर्स ने सिर्फ नेकलेस और इयररिंग्स पर ही फोकस नहीं किया। हेडगियर, ज्वेल्ड वील, मांग टीका और फेस एक्सेसरीज ने पूरे ब्राइडल लुक को अलग पहचान दी। इन एक्सेसरीज की मदद से सिंपल आउटफिट भी रॉयल और स्टेटमेंट लुक में तब्दली हो जाता है।
कढ़ाई वाले ब्लेजर और जैकेट भी हैं ट्रेंड में
इस सीजन डिजाइनर्स ने बीडेड साड़ी और लहंगे के साथ एम्ब्रॉयडर्ड ब्लेजर और टेलर्ड जैकेट को स्टाइल किया। इससे पारंपरिक ड्रेस में मॉडर्न और पावरफुल लुक देखने को मिलता है। अगर आप शादी या रिसेप्शन में कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो लहंगे या साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
फेशन ट्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
बोल्ड ब्रालेट ने ली ट्रेडिशनल ब्लाउज की जगह
कई डिजाइनर्स ने पारंपरिक ब्लाउज की जगह स्टाइलिश ब्रालेट्स को शामिल किया। इन्हें लहंगे और साड़ियों के साथ पेयर किया जा सकता है, जिससे आउटफिट को फ्यूजन और कंटेम्पररी लुक मिला। हालांकि फिर भी पारंपरिक ब्लाउज की लोकप्रियता बनी रहेगी, लेकिन नई पीढ़ी एक्सपेरिमेंटल स्टाइल को भी अपना रही है।
