In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Best Gold Earring Designs For New Brides First Holi 2026
Gold Earring Designs: शादी के बाद है पहली होली? ट्राई करें ये लाइटवेट ईयररिंग्स जो देंगे रॉयल लुक
Gold Earring Designs: शादी के बाद पहली होली हर नवविवाहित के लिए बेहद खास होती है। इस खास मौके पर अगर आप रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
Updated On:
Mar 02, 2026 | 09:57 AM

ईयररिंग डिजाइन्स (सौ. पिन्टरेस्ट)
-
- होली का त्योहार रंगों, मस्ती और ढेर सारी तस्वीरों का होता है। शादी के बाद अपनी पहली होली पर हर दुल्हन चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। अक्सर भारी ज्वेलरी पहनने से कान में दर्द या रंगों के कारण गहनों के खराब होने का डर रहता है। ऐसे में लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं।
-
- फ्लोरल चांदबाली: चांद बाली का क्रेज कभी कम नहीं होता। नई दुल्हनों के लिए बारीक नक्काशी वाली छोटी चांद बालियां इस समय काफी ट्रेंड में हैं। इनका वजन कम होता है लेकिन इनका घेरा चेहरे को एक भरा-भरा और रॉयल लुक देता है। सफेद चिकनकारी सूट या पीली साड़ी के साथ ये बेहद खूबसूरत लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-
- सुई-धागा डिजाइन्स: अगर आप कुछ मॉडर्न और एथनिक का फ्यूजन चाहती हैं तो गोल्ड सुई-धागा इयररिंग्स ट्राई करें। ये पहनने में बहुत हल्के होते हैं और गले में बिना किसी हार के भी आपके लुक को कंप्लीट करते हैं। होली के हुड़दंग में इनके गिरने या खोने का डर भी कम रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Holi Wishes 2026: हैप्पी होली बोलकर हो गए हैं बोर? इस बार इन खास संदेशों के साथ घोलें रिश्तों में प्यार का रंग
भूल जाएंगे बाजार की चाट! घर पर इस सीक्रेट तरीके से बनाएं हलवाई जैसी दही पापड़ी, जानें रेसिपी
Holidays Calendar: मार्च 2026 में बैंक छुट्टियों की झड़ी, होली पर 3 और 4 मार्च को बैंक बंद, देखें पूरी लिस्ट
Fashion Hack: ड्रेसिंग स्टाइल में करें ये 3 बदलाव, हर कोई पूछेगा आपकी लंबाई का राज!
-
- झुमकी विथ पर्ल ड्रॉप्स: पारंपरिक झुमकी हमेशा से दुल्हनों की पहली पसंद रही है। इस होली आप छोटी गोल्ड झुमकी चुनें जिसमें नीचे छोटे-छोटे मोती लगे हों। मोती आपके चेहरे पर एक सॉफ्ट ग्लो लाते हैं और सोने की चमक के साथ मिलकर आपको एक ग्रेसफुल लुक देते हैं।
-
- मीनाकारी स्टड्स: रंगों के त्योहार पर रंगों वाली ज्वैलरी! सोने के स्टड्स जिन पर लाल, हरे या नीले रंग की मीनाकारी की गई हो, बहुत ही आकर्षक लगते हैं। ये उन दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं जो बहुत ज्यादा लटकने वाले ईयररिंग्स पसंद नहीं करतीं।
-
- होली पर रंगों और पानी का इस्तेमाल होता है इसलिए अपनी गोल्ड ज्वैलरी पहनने के बाद उसे एक बार साफ पानी से जरूर धो लें और फिर सूखे कपड़े से पोंछकर रखें। इससे सोने की चमक बरकरार रहेगी।
Best gold earring designs for new brides first holi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 02, 2026 | 09:57 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
चैती छठ की आ गई सबसे सटीक तिथि, जानिए नहाय-खाय से पारण तक के मुहूर्त
Mar 02, 2026 | 12:44 PMNora Fatehi Video: ईरान-इजराइल तनाव के बीच नोरा फतेही ने फैंस को दिया अपडेट, बोलीं- मैं भारत में सुरक्षित हूं
Mar 02, 2026 | 12:42 PMदुबई, अबू धाबी में फंसे चंद्रपुर जिले के कई छात्र, युद्ध के बीच वतन वापसी की लगा रहे गुहार
Mar 02, 2026 | 12:38 PMवेस्टइंडीज के खिलाफ संजू की पारी देख केरल जश्न…शशि थरूर ने बताया अद्भुत तो सुपरस्टार ममुटी ने किया सलाम
Mar 02, 2026 | 12:38 PMमुंबई महापालिका में 56 हजार से ज्यादा पद खाली, नई भर्ती प्रक्रिया की मांग तेज
Mar 02, 2026 | 12:34 PMपश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा: नेपाल ने कूटनीतिक रणनीति के लिए गठित किया आपातकालीन राहत दल
Mar 02, 2026 | 12:30 PMविरार ओवरब्रिज पर बैन के बावजूद दौड़ी प्राइवेट बस, फोटो खींचने पर पुलिस ने नागरिक का मोबाइल छीना
Mar 02, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM














