Kashmiri Beauty Tips: कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज क्या है? जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
Kashmir Beauty Tips: K फॉर कोरियन नहीं बल्कि K फॉर कश्मीरी ब्यूटी रिचुअल्स स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए केमिकल से अधिक नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। क्या है कश्मीर का सीक्रेट ब्यूटी टिप्स।
- Written By: रीता राय सागर
कश्मीरी ब्यूटी (फोटो. सोशल मीडिया)
Kashmiri Skin Care Tips: अकसर हम कश्मीर को खूबसूरत वादियों और उसकी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानते हैं, लेकिन कश्मीरी लोगों की खूबसूरती भी बेहद आकर्षक और भाव विभोर करने वाली है। खासतौर पर यहां की लड़कियों की स्किन सॉफ्ट और गुलाबी निखार लिए होती है। इसकी वजह वहां का ठंडा वातावरण, रहन-सहन व खान-पान भी है।
इसके अलावा कश्मीर के लोग अपनी लोग अपनी स्किन केयर के लिए किसी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं रहते हैं, बल्कि इसके ले वो पारंपरिक तरीकों को अपनाते हैं। आपको भी अपनी स्किन पर कश्मीर वाली रंगत और निखार चाहिए, तो इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
केसर का इस्तेमाल
कश्मीर में केसर की खेती होती है। लोग केसर का प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। खाने से लेकर चेहरे पर लगाने तक में केसर का उपयोग किया जाता है। केसर स्किन को गुलाबी निखार देता है और फ्री रेडिकल्स से स्किन को प्रोटेक्ट करता है। केसर में मौजदू एंटीऑक्सीडेंट स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है। इसे रोजाना दूध में मिलाकर पीने से स्किन भीतर से ग्लो करती है और साथ ही अगर केसर वाले दूध को रूई से चेहरे पर लगाएं तो आपकी चेहरे पर कुछ ही दिनों प्यारा सा निखार आ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai MTP Report 2025-26: मुंबई में एक साल में 20,552 गर्भसमापन, हर दिन औसतन 56 महिलाओं ने कराया MTP
महाराष्ट्र में बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग हुई अनिवार्य, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में देनी होगी जानकारी
Pomegranate Juice: इस लाल फल के जूस से बनाए स्किन को पिंक और ग्लोइंग, फेशियल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
Fitness Tips For Desk Job: ऑफिस में घंटों बैठकर करते हैं काम? इन फिटनेस टिप्स से रखें खुद को एक्टिव
अखरोट (फोटो. सोशल मीडिया)
अखरोट
अखरोट में गुड फैट, जैसे-ओमेगा-9, ओमेगा-6, ओमेगा-3 पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ त्वचा को भी खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। कश्मीर में अखरोट की पैदावार भी खूब होती है। यहां के लोग इसका उपयोग खाने और ट्रेडिशनल ड्रिंक्स में भी करते हैं। साथ ही महिलाएं बालों के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल करती हैं। अखरोट के पाउडर को शहद और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे चेहरे से डेड स्किन हटेगा और चेहरा चमकदार बनेगा।
कश्मीरी कहवा (फोटो. सोशल मीडिया)
कहवा
कश्मीरी कहवा एक खुशबूदार चाय है, जो केसर, ग्रीन टी, बादाम, दालचीनी और इलायची से बनाई जाती है। यह शरीर को गर्माहट देने, पाचन और संपूर्ण सेहत के लिए बहुत अच्छी है। इसे इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण ब्यूटी ड्रिंक भी कहा जाता है। कई आधुनिक वेलनेस एक्सपर्ट का कहना है कि यह बेहतर हाइड्रेशन और पाचन तंत्र के जरिए त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करती है।
कश्मीरी लहसुन (फोटो. सोशल मीडिया)
कश्मीरी लहसुन
कश्मीरी लहसुन में विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी और कॉपर पाया जाता है, जो स्किन पर पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाता है। यह स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर इसे पिंपल फ्री बनाता है। इसका पेस्ट आप अपने पिंपल्स पर भी लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Pomegranate Juice: इस लाल फल के जूस से बनाए स्किन को पिंक और ग्लोइंग, फेशियल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
कश्मीरी बादाम (फोटो.सोशल मीडिया)
बादाम
बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन और सेल्स को अंदर से रिपेयर करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। बादाम को पीसकर शहद और दूध के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है।
