Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amla Oil vs Bhringraj Oil: घने, मजबूत और हेल्दी बालों के लिए कौन-सा तेल है ज्यादा असरदार? जानें दोनों के फायदे

Best Hair Oil: बालों की ग्रोथ, हेयर फॉल और स्कैल्प हेल्थ को सुधारने के लिए आय़ुर्वेद में दो तेल सुझाए गए हैं। जानिए इनके फायदे-नुकसान और आपके लिए कौन सा तेल है बेहतर?

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 10, 2026 | 11:58 AM

हेयर ऑयल (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Oil For Hair Growth: घने, लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कौन सा तेल बेहतर है, किस तेल से बालों को सही पोषण मिलेगा, कौन सा तेल किस मौसम के लिए परफेक्ट है, कौन सा तेल बालों की ग्रोथ को प्रोमोट करेगा। ऐसे में दो तेल- आंवला तेल और भृंगराज तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

आयुर्वेद के लिहाज से दोनों ही तेलों का विशेष महत्व है। आंवला का तेल जहां बालों को मजबूती और चमक देने के लिए जाना जाता है, तो वहीं भृंगराज तेल बालों का झड़ना कम करने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन दोनों में से कौन सा तेल बालों के संपूर्ण वास के लिए बेहतर है।

भृंगराज तेल

भृंगराज का तेल स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स पर काम करता है। यह हेयर फॉलकल्स को एक्टिवेट कर हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं। भृंगराज ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और इसमें मौजूद एल्कलॉइड्स और प्रोटीन बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाते हैं। यह बालों के ग्रोथ फेज को लंबा करने में सहायक है।

सम्बंधित ख़बरें

5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ

Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

Moringa Powder: ब्यूटी केयर के लिए क्यों है खास? जानिए स्किन और बालों पर मोरिंगा पाउडर के इस्तेमाल के 8 तरीके

Ayurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान

जिन लोगों को पतले बाल, बालों का झड़ना औऱ स्कैल्प में पैच की समस्या है, उनके लिए भृंगराज का तेल रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही यह तनाव से होने वाले बाल झड़ने को कम करने में मदद करता है। यह आयुर्वेदिक तेल डैंड्रफ और खुजली जैसी स्कैल्प प्रॉब्लम में भी लाभदायक माना जाता है।

हेयर ऑयल (फोटो.सोशल मीडिया)

आंवला तेल

आंवला का तेल मुख्य रूप से बालों को मजबूती देता है और बालों की डेंसिटी को बढ़ाता है। यह नए बाल उगाने की बजाय मौजूदा बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो यह कोलेजिन बनने में मदद करता है, इससे बालों का शाफ्ट मजबूत होता है। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बालों के टूटने और दोमुंहे होने की समस्या भी कम होती है।

यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जिनके बाल कमजोर होकर झड़ रहे हैं। साथ ही समय से पहले सफेद हो रहे बालों पर भी काम करता है। आंवला का तेल रूखे और बेजान बालों को भी नरीश करता है। यह बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है।

हेयर ऑयल (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Anti-Ageing Yoga: बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, भीतर से आएगा निखार

घने बालों के लिए कौन-सा तेल बेहतर है?

विशेषता भृंगराज तेल आंवला तेल
मुख्य काम नए बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्थ बालों की मजबूती और घनत्व
प्रमुख पोषक तत्व वेडेलोलैक्टोन, फ्लेवोनॉयड्स विटामिन C, टैनिन्स
किसके लिए बेहतर पतले बाल, हेयर फॉल टूटते बाल, समय से पहले सफेद बाल
स्कैल्प टाइप ऑयली और खुजली वाली स्कैल्प ड्राई और संवेदनशील स्कैल्प

 

Amla oil vs bhringraj oil which is better for hair growth and thickness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 11:58 AM

Topics:  

  • Ayurvedic Herb
  • Hair Beauty Tips
  • Hair fall issue

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.