-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- High Blood Pressure Symptoms Risk And Prevention During Pregnancy
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
- Written By: रीता राय सागर
High BP In Pregnancy: गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर बढ़ना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है। इस लेख में हम जानेंगे कि इस समस्या को मैनेज कैसे किया जा सकता और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर (फोटो.सोशल मीडिया)
High Blood Pressure During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को ही खास देखभाल की जरूरत होती है। गर्भावस्था के दौरान कई बार ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ना मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान बीपी बढ़ने से क्या हो सकता है?
- प्लेसेंटा तक खून का प्रवाह कम हो जाता है।
- बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है।
- बच्चे की ग्रोथ प्रभावित होती है।
- समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है।
- प्री-एक्लेम्पसिया यानी दौरा पड़ना नामक गंभीर स्थिति विकसित होने का खतरा।
क्या होता है प्री-एक्लेम्पसिया और एक्लेम्पसिया
प्री-एक्लेम्पसिया गर्भावस्था के 20 सप्ताह बाद होने वाली एक गंभीर समस्या है, जिसमें बीपी बढ़ जाता है और किडनी, लिवर जैसे अंग प्रभावित होते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा बढ़ सकता है। वहीं प्री-एक्लेम्पसिया की अगली स्टेज को एक्लेम्पसिया कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो अगर प्री-एक्लेम्पसिया से ग्रसित किसी महिला को दौरे पड़ने लगते हैं, तो इस स्थिति को फिर एक्लेम्पसिया कहा जाता है।
प्रेग्नेंसी में बीपी बढ़ने के लक्षण
- लगातार सिर में तेज दर्द होना।
- धुंधला दिखना या आंखों के सामने चमक दिखना।
- चेहरे, हाथों या पैरों में अचानक सूजन।
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द।
- सांस लेने में परेशानी।
- बच्चे की हरकतें कम महसूस होना।
ये भी पढ़ें- Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
गर्भावस्था के दौरान हाई बीपी को कैसे करें कंट्रोल
- नियमित रूप से बीपी की जांच कराते रहें।
- सभी प्रेगनेंसी चेक-अप समय पर कराते रहें।
- डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं नियमित लेते रहें।
- अपने शरीर को रोजाना पर्याप्त आराम दें
- संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
गर्भावस्था में अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराना बेहद जरूरी है। इसलिए याद रहे कि समय पर जांच और सही इलाज से बढ़े हुए बीपी और प्री-एक्लेम्पसिया के जोखिम को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
High blood pressure symptoms risk and prevention during pregnancy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: हाथों में संविधान लेकर कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपत्ति; सुरक्षा घेरा तोड़ किया प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 04:25 PMमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
Jul 22, 2026 | 04:18 PMबजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा
Jul 22, 2026 | 04:16 PMयवतमाल लोहारा हत्याकांड: चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने माना दोषी
Jul 22, 2026 | 04:14 PMकम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
Jul 22, 2026 | 04:12 PMठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
Jul 22, 2026 | 04:10 PMछात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट
Jul 22, 2026 | 04:07 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














