Pune में अवैध फ्लेक्स पर अब ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अधिकारी खुद उतरे सड़कों पर

Pune Municipal Corporation ने अवैध फ्लैक्स के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। जिसके लिए अब निचले स्तर के कर्मचारी नहीं बल्कि मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त सड़क पर उतरकर कार्रवाई करेगें।
Pune Municipal Corporation ने अवैध फ्लैक्स के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। जिसके लिए अब निचले स्तर के कर्मचारी नहीं बल्कि मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त सड़क पर उतरकर कार्रवाई करेगें।
अवैध फ्लैक्स और बैनर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: पुणे में अवैध फ्लेक्सवाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने इस समस्या से निपटने के लिए अपनी रणनीति बदल दी है।

अब तक निचले स्तर के कर्मचारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की बजाय, महानगर पालिका आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त स्वयं सड़कों पर उतरकर जोन-वार निरीक्षण कर रहे हैं।

सोमवार को एडिशनल कमिश्नर पृथ्वीराज वी पी ने जोन 5 का निरीक्षण किया, प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को कम से कम पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शहर के सौंदर्य बिगाड़ने में सबसे बड़ा हिस्सा अवैध फ्लेक्सबाजी का है। बिजली के खंभों, ट्रैफिक सिग्नल, चौक और सार्वजनिक ठिकानों पर अवैध तरीके से फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं।

जन्मदिन, त्यौहार, कार्यक्रमों की शुभकामनाओं और नियुक्ति के अवसर पर भी बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाते हैं। कई जगह ये फ्लेक्स इस तरह लगाए जाते हैं कि वे ट्रैफिक के लिए खतरनाक साबित होते हैं। कई बार बैनर गिर भी जाते हैं और वाहन चालकों को परेशानी होती है।

शहर में सभी राजनीतिक दलों की ओर से फ्लेक्सबाजी जोरों पर है। नेताओं के जन्मदिन, नियुक्तियां, स्वागत या चुनावी प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए इच्छुक उम्मीदवारों ने तो प्रचार के लिए फ्लेक्स को हथियार बना लिया है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन राजनीतिक फ्लेक्स को भी हटाने का साहस दिखाएगा? अभी तक किसी भी नेता या कार्यकर्ता पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

पुणे महानगर पालिका अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी। पी ने कहा है कि कदम उठाने की तैयारी है, शहर के सभी फ्लेक्स प्रिटिंग व्यावसायिकों की बैठक बुलाई जाएगी, हर फ्लेक्स पर प्रिंटर का नाम अंकित करना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि अवैध पलेक्स की छपाई करने वालों पर भी नियंत्रण रखा जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी खुद करेंगे निरीक्षण

अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बीपी ने जानकारी दी है कि सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के सहायक आयुक्तों को अवैध फ्लेक्स पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अतिक्रमण और आकाश-चिन्ह विभाग के कर्मियों को भी इस कार्यवाही में सहभागी बनाया गया है। हर क्षेत्रीय कार्यालय को रोजाना पांच मामले दर्ज करने का लक्ष्य दिया गया है। जिन चौक पर स्थायी रूप से फ्लेक्स के लिए ढांचे बनाए गए हैं, उन्हें तोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है और वे स्वयं सड़क पर उतरकर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। पृथ्वीराज बी। पी। ने खुद कसबा और भवानी पेठ क्षेत्र का दौरा कर निर्देश दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com