भंडारा: आपदा प्रभावित 27 हजार किसानों को बड़ी राहत; 10.48 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में जमा

Maharashtra Agriculture News: भंडारा में जून-सितंबर 2025 की आपदा से प्रभावित 27,302 किसानों के खातों में 10.48 करोड़ रुपये जमा किए गए। कुल 9,043 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ था।
Over 10.48 Cr disbursed to 27,302 disaster-hit farmers in Bhandara for crop losses between June-Sept 2025. Total affected area spans 9,043.3 hectares.
भंडारा किसान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Farmer Compensation: भंडारा पिछले वर्ष जून से सितंबर 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की मार झेलने वाले जिले के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के तौर पर सरकार की ओर से मंजूर 14 करोड़ 86 लाख 62 हजार 850 रुपये की कुल निधि में से अब तक 10 करोड़ 48 लाख 36 हजार 450 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कर दिए गए हैं। जिले में जून 2025 से शुरू हुए बारिश के रौद्र रूप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी।

चार महीनों की इस अवधि में धान, सोयाबीन, कपास, तुअर, हल्दी, केला और सब्जियों सहित कुल 9,043.3 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें मिट्टी में मिल गई थीं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा से जिले के कुल 27,302 किसान प्रभावित हुए। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जून से सितंबर 2025 के बीच सहायता राशि का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया गया है।

जून 2025 में बेमौसम बारिश से प्रभावित 2.5 हेक्टेयर क्षेत्र के 8 किसानों को 52,250 रुपये दिए गए, जुलाई 2025 में अतिवृष्टि से सर्वाधिक नुकसान हुआ, जिसमें 2,589.12 हेक्टेयर के लिए 8,283 किसानों को 4 करोड़ 33 लाख 25 हजार 450 रुपये वितरित किए गए।

अगस्त 2025 में तालाब की पाल फटने और बाढ़ के कारण 24.16 हेक्टेयर क्षेत्र के 54 भंडारा किसानों को 4 लाख 10 हजार 720 रुपये मिले। सितंबर 2025 में अतिवृष्टि से प्रभावित 2.11 हेक्टेयर क्षेत्र के 4 किसानों को 37,980 रुपये की सहायता दी गई। शेष राशि अन्य आपदाओं के प्रावधानों के तहत वितरित की गई है।

किसानों को माहवार सहायता वितरण

  • (धान, सोयाबीन, कपास, तुअर, हल्दी, केला, सब्जियां 2025)
महीना (2025) आपदा का कारण प्रभावित क्षेत्र (हे.) किसान संख्या वितरित राशि (₹)
जून बेमौसम बारिश 2.5 8 52,250
जुलाई अतिवृष्टि 2,589.12 8,283 4,33,25,450
अगस्त बाढ़/तालाब फूटना 24.16 54 4,10,720
सितंबर अतिवृष्टि 2.11 4 37,980
अन्य विभिन्न आपदाएं 6,425.41 18,953 6,10,10,050*
कुल 9,043.3 27,302 10,48,36,450
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com