-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Nepal Will Import Dairy Products From India Commerce Minister Told The Plan
भारत से डेयरी उत्पादों का नेपाल करेगा आयात! वाणिज्य मंत्री ने बताया प्लान
- Written By: शिवानी मिश्रा
भारत ने नेपाल में अपने दूध निर्यातकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चिंता जताई है और पड़ोसी देश ने कई खास उत्पादों के आयात को सुविधाजनक बनाने की संभावना तलाशने पर सहमति जताई है।

भारत से डेयरी उत्पादों का आयात (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत ने नेपाल में अपने दूध निर्यातकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चिंता जताई है और पड़ोसी देश ने कई खास उत्पादों के आयात को सुविधाजनक बनाने की संभावना तलाशने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही ये मामला व्यापार, पारगमन और अनधिकृत व्यापार से निपटने के लिए सहयोग पर 10-11 जनवरी को काठमांडू में आयोजित भारत-नेपाल अंतर-सरकारी समिति की बैठक के दौरान चर्चा में आया, इसपर वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय पक्ष ने नेपाल को दूध निर्यात में आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला।
इसके साथ ही नेपाली पक्ष ने वहां पर्याप्त मात्रा में उत्पादित न होने वाले दूध उत्पादों जैसे मट्ठा और पनीर के लिए भारतीय पक्ष के अनुरोध पर सकारात्मक रूप से विचार करने पर सहमति जताई। जिसमें दोनों पक्षों ने पारगमन संधि और व्यापार संधि की समीक्षा और मौजूदा समझौतों में प्रस्तावित संशोधन, मानकों के सामंजस्य और रक्सौल-बीरगंज रेल लाइन के विद्युतीकरण समेत व्यापार बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा की है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ
India GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
वरुड में डेयरी व्यवसाय पर महंगाई की मार, पशुचारे के बढ़े दामों से किसान परेशान
विचार-विमर्श में पारस्परिक बाजार पहुंच
इसमें कहा गया है कि विचार-विमर्श में पारस्परिक बाजार पहुंच, बौद्धिक संपदा अधिकार और सीमा शुल्क से संबंधित मुद्दे शामिल थे। इसके मंत्रालय ने कहा है कि नेपाल के अनुरोध पर भारत ने नेपाल, बांग्लादेश मार्ग से भारत के माध्यम से पारगमन में नेपाली मालवाहक वाहनों के लिए अधिकतम धुरा भार सीमा लागू करने पर सहमति व्यक्त की।
जिसमे भारतीय सड़क परिवहन नियमों के अ दो-धुरी वाले वाहनों के लिए धुरा भार सीमा 18.5 टन और तीन-धुरी वाले वाहनों के लिए 28 टन होगी। भारत ने नेपाल को यह भी सूचित किया कि साल के बीज और चायोटे को उसके ‘प्लांट क्वारंटीन ऑर्डर’ में शामिल किया गया है। इसके अलावा, जटामासी जड़ का अर्क, सुगंधकोकिला बेरी का अर्क, सुगंधवाल प्रकंद का अर्क और तिमुर बेरी के अर्क को भारत के प्रसंस्कृत पादप उत्पादों की सूची में शामिल करने के नेपाल के अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और नेपाली पक्ष का नेतृत्व उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के सचिव गोविंद बहादुर कार्की ने किया।
Nepal will import dairy products from india commerce minister told the plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर
Jun 23, 2026 | 10:34 AMगोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
Jun 23, 2026 | 10:32 AMवंदे भारत एक्सप्रेस में 22.57 लाख रूपए की हाईप्रोफाइल चोरी; नागपुर GRP ने दबोची रामेश्वरी टोली की महिला चोर
Jun 23, 2026 | 10:32 AMमध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, कुल ऋण 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की संभावना
Jun 23, 2026 | 10:29 AMस्वच्छ पेयजल नागरिकों का मौलिक अधिकार, पानी की कमी पर हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
Jun 23, 2026 | 10:27 AMPeanut Butter VS Almond Butter Benefit: किसमें है अधिक प्रोटीन? जानिए कौन-सा नट बटर है आपके लिए बेहतर
Jun 23, 2026 | 10:14 AMनागपुर कांग्रेस में गुडधे बनाम ठाकरे की जंग ने डुबोई नैया: 250+ वोटों का दावा हवा, अपनों ने लोंढे को दिया दगा
Jun 23, 2026 | 10:14 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














