

Maharashtra Politics: कचरे से पैसे खाने वाला 'कचरा सेठ' कौन है, यह केडीएमसी (कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका) और हमें, राजनीतिक लोगों को भी अच्छी तरह से पता है"। ऐसा तीखा बयान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राजू पाटील ने दिया है। हालांकि उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन इशारे साफ थे।
सोमवार की शाम काटई में मनसे पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मनसे नेता अविनाश जाधव, राजू पाटील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राजू पाटील ने केडीएमसी क्षेत्र में कचरा ठेका घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए।राजू पाटील ने कहा कि "सुमित कंपनी को मुंबई में डीप क्लीनिंग के नाम पर करीब 2,500 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। यही कंपनी केडीएमसी क्षेत्र में भी कचरा उठाने का काम कर रही है। उन्हें दस साल के लिए ठेका दिया गया है, जबकि उनके पास खुद की कचरा उठाने की गाड़ियां भी नहीं हैं। ये सब पैसे कमाने के धंधे हैं।"