Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्ली में आमने-सामने आए शिंदे और आदित्य! दोनों गुटों के बीच हुई जमकर नारे बाजी

Maharashtra News: वर्ली के नारली पूर्णिमा उत्सव में एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की के साथ जमकर नारेबाजी हुई।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 09, 2025 | 04:02 PM

एकनाथ शिंदे आदित्य ठाकरे आमने सामने (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: दिवाली के बाद संभावित महानगर पालिका एवं अन्य निकायों के चुनावों के मद्देनजर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां अपना जनसंपर्क बढ़ाने में जुटी हैं। इस प्रयास में सियासी दल विरोधियों पर जमकर हमला कर रहे हैं। इसी सियासी माहौल के प्रभाव के कारण वर्ली कोलीवाड़ा में आयोजित किए गए नारियल पूर्णिमा उत्सव में धार्मिक माहौल सियासी मतभेदों के कारण बिगड़ गया।

वर्ली कोलीवाडा के नारियल पूर्णिमा उत्सव स्थल पर महाराष्ट्र की राजनीति में एक दूसरे के कट्टर विरोधी माने जानेवाले दो नेता उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वर्ली विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के विधायक आदित्य ठाकरे के एक ही समय पर पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे दोनों नेताओं के समर्थकों की वजह से आयोजकों के जहां हाथ पांव फूलने लगे तो वहीं तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

कोलीवाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नारियल पूर्णिमा कोली (मछुआरा) समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। मछलियों का प्रजनन काल समाप्त होने के कारण कोली समाज के लोग नारियल पूर्णिमा के दिन समुद्र को नारियल अर्पित करके पूजा-अर्चना करते हैं। इसके उपरांत मछली मारने का अपना कारोबार शुरू करते हैं। इस त्योहार के अवसर पर मुंबई के वर्ली स्थित कोलीवाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- निशानेबाज: बार-बार लगाते दिल्ली का चक्कर, शिंदे को ऐसी कौन सी फिकर

शिंदे-आदित्य आमने सामने

हमेशा की तरह इस बार भी वर्ली कोलीवाड़ा में नारियल पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया था। कोली समाज के लोगों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सियासी पार्टी के नेतागण भी कोली बंधुओं को शुभकामना देने कोलीवाड़ा पहुंचे थे। लेकिन आदित्य और डीसीएम शिंदे के एक साथ उत्सव में पहुंचने से उत्सव का माहौल तनावपूर्ण स्थिति में तब्दील हो गया।

शिंदे-आदित्य में है पुराना बैर

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत की वजह से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार गिर गई थी और शिवसेना दो टुकड़ों में बंट गई थी। इतना ही नहीं बाद में शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण भी शिंदे गुट ने छीन लिया था। तीन साल पहले महाराष्ट्र में घटित हुए उक्त सियासी घटनाक्रमों के कारण शिंदे और उद्धव गुट एक दूसरे के कट्टर विरोधी बन गए हैं। खासकर आदित्य अक्सर ‘गद्दार’ कहकर डीसीएम शिंदे और उनकी पार्टी के नेताओं को अपमानित करने का प्रयास करते हैं। तो वहीं शिंदे गुट भी उद्धव, आदित्य सहित यूबीटी नेताओं पर निशाना साधने का कोई कोई मौका चूकता नहीं है।

वर्ली में है उद्धव की शिवसेना का प्रभाव

वर्ली विधानसभा क्षेत्र को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। यहां ठाकरे परिवार का प्रभाव हमेशा से ही देखने को मिला है। शिवसेना में विभाजन के बाद वर्ली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भले ही दो गुटों के बीच बंट गए हैं। लेकिन वोटर अभी भी ठाकरे परिवार के साथ ही है। ऐसा लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान देखने को मिला था। लेकिन चुनाव में अपने उम्मीदवारों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी डीसीएम शिंदे वर्ली विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।

दही हंडी हो या फिर नारियल पूर्णिमा व अन्य उत्सव के माध्यम से शिंदे क्षेत्र की जनता में अपनी पार्टी का जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत डीसीएम शिंदे शुक्रवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बाद भी आयोजकों के निमंत्रण पर आदित्य के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले वर्ली कोलीवाडा में नारियल पूर्णिमा उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे।

पुलिस की तत्परता के कारण बवाल टला

बताया जा रहा है कि दोनों नेता एक ही समय पर उत्सव में पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों के समर्थक पहले अपने नेता के समर्थन में और बाद में एक दूसरे के विरोध में जोरदार ढंग से नारेबाजी करने लगे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के आमने सामने आने की खबर के बाद आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता भी वर्ली कोलीवाडा पहुंचने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच के टकराव को और बढ़ने से रोक दिया।

Maharashtra politics eknath shinde aditya thackeray faceoff narli pornima festival worli bmc election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2025 | 04:02 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

2

गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

3

Maharashtra News Live: राज्य में पिछले 24 घंटों में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत

4

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.