Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra News Live: मुंबई में शुरू मोनोरेल सेवाएं, अजित पवार कल विदर्भ दौरे पर

Today's Maharashtra News 20 August Live Updates: महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए….

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 20, 2025 | 09:55 AM
LIVE

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 20 Aug 2025 09:55 AM (IST)

    20 Aug 2025 09:55 AM (IST)

    मुंबई में शुरू मोनोरेल सेवाएं

    मुंबई में कल रात की घटना के बाद मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, जब मोनोरेल ट्रेन (आरएसटी-4) मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच फंस गई थी।

    Mumbai, Maharashtra: Monorail services have resumed after last night’s incident when the Monorail train (RST-4) got stuck between Bhakti Park and Chembur, near Mysore Colony station pic.twitter.com/JqhfAYsUQ1

    — IANS (@ians_india) August 20, 2025

  • 20 Aug 2025 09:34 AM (IST)

    20 Aug 2025 09:34 AM (IST)

    अजित पवार कल विदर्भ दौरे पर

    एनसीपी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार 21 अगस्त को विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। उनके नागपुर आगमन को लेकर गणेशपेठ स्थित एनसीपी के संभागीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अजित पवार नागपुर होते हुए वर्धा जिले के हिंगनघाट जाएंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इस अवसर पर राकांपा के पूर्वी विदर्भ समन्वयक राजू जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अहिरकर और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 20 Aug 2025 09:10 AM (IST)

    20 Aug 2025 09:10 AM (IST)

    नागपुर में बेटिकट यात्रियों से वसूला 9.71 करोड़ जुर्माना

    मध्य रेल के नागपुर मंडल ने व्यवस्थित एवं सघन टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से लगातार राजस्व वृद्धि दर्ज की। इस वित्त वर्ष के जुलाई माह में मंडल ने टिकट चेकिंग से ₹1.92 करोड़ की आय अर्जित की जो जुलाई 2024 की आय की तुलना में अधिक है। वहीं अप्रैल से जुलाई की अवधि में मंडल ने टिकट चेकिंग से कुल ₹9.71 करोड़ का जुर्माना वसूला। इनमें बेटिकट यात्रियों के अलावा अनियमित यात्रा और बिना बुकिंग के लगेज ले जाने वाले यात्री शामिल रहे।

  • 20 Aug 2025 09:00 AM (IST)

    20 Aug 2025 09:00 AM (IST)

    मुंबई में बारिश से नागपुर आने वाली उड़ानें लेट

    मंगलवार को मुंबई से नागपुर आने वाले विमान घंटों देरी से पहुंचे। खराब मौसम के चलते मुंबई से देशभर में विमान सेवा प्रभावित हुई है। सुबह 5.25 बजे नागपुर आने वाला एयर इंडिया का विमान 16 मिनट देरी से पहुंचा, जबकि सुबह 6.10 बजे उड़ान भरकर 7.41 को आने वाला विमान निर्धारित समय पर आया। दोपहर 2.40 बजे वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6802 ने 1 घंटा 25 मिनट देरी से दोपहर 4 बजे उड़ान भरी और शाम 5.40 बजे नागपुर पहुंचा। रात 8 बजे वाले एयर इंडिया के विमान ने 45 मिनट देरी से रात 8.45 बजे उड़ान भरी। रात 8 बजे वाली इंडिगो की उड़ान ने 2 घंटा 20 मिनट देरी से रात 10.20 बजे उड़ान भरी। उसी प्रकार इंडिगो 6ई 278 ने रात 11.55 बजे उड़ान भरी।

  • 20 Aug 2025 08:33 AM (IST)

    20 Aug 2025 08:33 AM (IST)

    महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

    महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बन गए है। आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे जरूरत न होने पर घर से न निकलने की चेतावनी जारी की है।

    यहां पढ़ें महाराष्ट्र का पूरा वेदर अपडेट...

  • 20 Aug 2025 08:16 AM (IST)

    20 Aug 2025 08:16 AM (IST)

    नालासोपारा में जनजीवन प्रभावित

    महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव से सामान्य जनजीवन प्रभावित। नालासोपारा पश्चिम से दृश्य।

    Maharashtra: Heavy rainfall caused water-logging in Nala Sopara pic.twitter.com/Qv7aYvBJsf

    — IANS (@ians_india) August 19, 2025

  • 20 Aug 2025 08:00 AM (IST)

    20 Aug 2025 08:00 AM (IST)

    गणेशोत्सव पर चलाई जाएगी 367 अतिरिक्त ट्रेनें - रेलवे

    गणेशोत्सव का त्योहार नजदीक है, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गणेशोत्सव के दौरान यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने 367 अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें मुंबई से कोंकण और राज्य के अंदर अन्य हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 20 Aug 2025 07:29 AM (IST)

    20 Aug 2025 07:29 AM (IST)

    मंत्री गिरीश महाजन ने मृतकों के परिवारों को ₹5.5 लाख रुपये की राहत राशि दी

    नांदेड़ जिले के मुखेड़ में भारी बारिश के कारण 5 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर, मंत्री गिरीश महाजन ने परिवारों को ₹5.5 लाख की राहत राशि प्रदान की। पूरे तालुका में बचाव अभियान जारी है और बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है।

    5 people lost their lives due to heavy rains in Mukhed, Nanded district. Following CM Devendra Fadnavis’s instructions, Minister Girish Mahajan provided relief of ₹5.5 lakh to the families. Rescue operations are ongoing across the taluka, and urgent assistance is being extended… pic.twitter.com/jDdTQBjGOD

    — IANS (@ians_india) August 19, 2025

  • 20 Aug 2025 07:13 AM (IST)

    20 Aug 2025 07:13 AM (IST)

    राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की 6 टीमें भी तैनात हैं। एसडीआरएफ ने नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका में 293 लोगों को बचाया है। पिछले 24 घंटों में, बीड में 1 व्यक्ति की मौत, मुंबई में 1 व्यक्ति की मौत और 3 घायल, और नांदेड़ में 4 लोगों की मौत और 5 लापता हैं।

  • 20 Aug 2025 06:50 AM (IST)

    20 Aug 2025 06:50 AM (IST)

    मुंबई मोनोरेल हादसे में 582 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

    बचाए गए 582 यात्रियों में से, 23 यात्रियों का दम घुटने के कारण 108 एम्बुलेंस के डॉक्टर ने मौके पर ही इलाज किया और उन्हें जाने दिया। बीएमसी के अनुसार, 2 मरीजों को सायन अस्पताल भेजा गया। सायन अस्पताल के एएमओ डॉ. मुकेश से मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्तियों - किस्मत कुमार (20 वर्ष) और विवेक सोनवणे (28 वर्ष) का ओपीडी के आधार पर इलाज किया गया और दोनों की हालत स्थिर है।

    Mumbai Monorail Incident | Out of 582 rescued passengers, suffocation of 23 passengers were treated onsite by the onboard doctor of the 108 ambulance and allowed to go. 2 patients were sent to Sion Hospital. As per information from Dr.Mukesh, AMO, Sion Hospital, two persons-… https://t.co/tvks4QwCqq

    — ANI (@ANI) August 20, 2025

Maharashtra Breaking News LIVE Updates: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की जानकारी के अनुसार बीते दिन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच रुकी मोनोरेल ट्रेन (RST-4) के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुंबई मोनोरेल हादसे में कुल 582 यात्रियों को निकाला गया। इनमें से 23 यात्रियों का दम घुटने के कारण 108 एम्बुलेंस के डॉक्टर ने मौके पर ही इलाज किया और उन्हें जाने दिया। 2 मरीजों को सायन अस्पताल भेजा गया। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

Latest live updates maharashtra politics crime news mumbai pune 20 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2025 | 06:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

आज से ट्रैवल्स बसों को बाहर का रास्ता, सिटी में दिखी तो ट्रैफिक पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

2

Nagpur Monsoon: धुआंधार बारिश ने मौसम किया कूल, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

3

Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

4

गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.