Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: आखिर कौन है किसका गॉडफादर, एकनाथ शिंदे की शिकायत बेअसर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधानमंडल का सत्र जारी रहते दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। बात यह है कि, राजनीति में नेताओं के अपने-अपने गॉडफादर या धर्मपिता हुआ करते हैं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 15, 2025 | 01:37 PM

एकनाथ शिंदे की शिकायत बेअसर (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, राजनीति में नेताओं के अपने-अपने गॉडफादर या धर्मपिता हुआ करते हैं। किसी मुसीबत से बचने या संरक्षण हासिल करने के लिए नेता दिल्ली की दौड़ लगाकर अपने गॉडफादर से मिलते हैं। अब देखिए न, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधानमंडल का सत्र जारी रहते दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले।’ हमने कहा, ‘राज्य के नेता केंद्र के नेताओं से मिलते हैं तो इससे आपसी विश्वास और अपनापन बढ़ता है।

इसी अपनत्व की वजह से शिंदे ने पिछले दिनों एक समारोह में अमित शाह का ससुराल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में होने का जिक्र किया था और जय महाराष्ट्र के साथ जय गुजरात का नारा भी लगाया था। इस तरह की आत्मीयता में आप गॉडफादर वाला नैरेटिव क्यों ला रहे हैं। सौजन्य भेंट भी कोई चीज होती है!’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, खबरों के अंदर जाकर देखना चाहिए। शिंदे को भी मुश्किल की घड़ी में अमित शाह का सहारा है। कुछ दिनों पूर्व आयकर विभाग ने सामाजिक न्यायमंत्री व शिंदे सेना के मुख्य प्रवक्ता संजय शिरसाट को नोटिस दिया। एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे को भी आयकर विभाग का नोटिस मिलने की चर्चा है। कहा जाता है कि ऐसे में शिंदे ने अमित शाह से गुहार की कि जरा मुख्यमंत्री फडणवीस को संभालिए। शिंदे गुट का विरोध रहने के बाद भी फडणवीस ने वित्त मंत्रालय अजीत पवार को दिया था। रायगड़ जिले का पालकमंत्री पद अपनी पार्टी के लिए हासिल करने का शिंदे ने पूरा प्रयास किया लेकिन फडणवीस ने उनकी दाल नहीं गलने दी। शिंदे ने आरोप लगाया कि अजीत पवार ने हमारे विभाग की निधि डाइवर्ट कर दी। हमारे विभागों को पर्याप्त निधि नहीं दी जा रही है।

इस बात पर सीएम ने ध्यान नहीं दिया। राज और उद्धव के तालमेल के पीछे भी फडणवीस की कूटनीति बताई जाती है।’ हमने कहा, ‘शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया। जब बीजेपी ने 132 सीटें हासिल कीं तो सीएम भी उसी का रहना चाहिए था। देवेंद्र फडणवीस के साथ बीजेपी और संघ दोनों की ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फडणवीस के साथ खड़े हैं इसलिए शिंदे मजबूर हैं। वह जब रूठते हैं तो अपने गांव चले जाते हैं या फिर शाह के दरबार में जाकर अपना दुखड़ा सुनाते हैं।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Maharashtra deputy chief minister eknath shinde met union home minister amit shah during the legislative assembly session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 01:37 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • maharashtra legislative assembly session

सम्बंधित ख़बरें

1

महात्मा की स्मृतियों से भंडारावासियों ने बनाई दूरी! जहां पड़े थे गांधी पैर वहां बन रही दुकानें

2

गोंदिया में खनन विभाग की बंपर कमाई, 3 साल में की 350 पर कार्रवाई, करोड़ों का राजस्व वसूले

3

गड़चिरोली में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

4

मनसे नेता उंबरकर साथियों सहित फरार, जमानत के लिए अदालत में लगाई दौड़, पुलिस कर रही तलाश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.