जानिए क्या होता है भूत शुद्धि विवाह, सामान्य विवाह प्रक्रिया से कितना है अलग
Significance of Bhut Suddhi Vivah: टीवी एक्ट्रेस जिया माणेक यानि टीवी की गोपी बहू ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वरुण जैन से शादी की है। यह विवाह प्राचीन पद्धति भूत शुद्धि विवाह के जरिए हुई है।
- Written By: दीपिका पाल
भूत शुद्धि विवाह (सौ. डिजाइन फोटो)
Bhuta Shuddhi Vivah: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जिया माणेक यानि टीवी की गोपी बहू ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वरुण जैन से शादी की है। यह शादी सामान्य शादी से अलग विवाह की प्राचीन पद्धति भूत शुद्धि विवाह के जरिए संपन्न हुई है। इस विवाह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी शामिल रहे है। आजकल इस प्राचीन विवाह पद्धति का चलन काफी बढ़ने लगा है जिसे देश में ही नहीं विदेश में भी अपनाने लगे है। शादी, एक पवित्र बंधन है जिसमें दो लोग ही नहीं परिवार भी आपस में जुड़ता है। यह एक तरह की यौगिक परंपरा से जुड़ा विवाह जिसे विस्तृत रूप से जानते है…
क्या है भूत शुद्धि विवाह
यहां पर भूत शुद्धि विवाह के बारे में बताते चलें तो, एक योगिक विवाह परंपरा है जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के पाँच तत्वों को शुद्ध करने पर केंद्रित है, जिससे जोड़े के बीच एक गहरा मौलिक बंधन बनता है। इस भूत शुद्धि विवाह में देवी लिंग भैरवी के मार्गदर्शन में पांच फेरे होते हैं, और मंत्रोच्चारण के साथ देवी का पेंडेंट व हल्दी का मंगलसूत्र पहनाया जाता है। यह प्रक्रिया जोड़े को भौतिक और भावनात्मक सीमाओं से परे जाकर एक गहरा संबंध बनाने में मदद करती है। इस विवाह को कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। फाउंडेशन द्वारा विवाह की सारी प्रक्रिया अपनाई जाती है। पूरी प्रक्रिया के दौरान विशेष तात्विक मंत्रोच्चारण किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
जानिए क्या होते है भूत शुद्धि विवाह के लाभ
इस यौगिक परंपरा वाले विवाह के लाभ दंपत्ति को जीवनभर मिलते है…
- यह जोड़े को शारीरिक और भावनात्मक सीमाओं से परे एक मौलिक स्तर पर जुड़ने का अवसर देता है।
- यह विवाह केवल जोड़े के लिए ही नहीं, बल्कि उपस्थित सभी लोगों के लिए भी लाभकारी होता है।
- यह देवी लिंग भैरवी की कृपा और शक्ति में विवाह संपन्न करने का एक तरीका है।
ये भी पढ़ें– गणेश चतुर्थी 2025: जानिए श्रीगणेश की आरती, भोग और डेकोरेशन से जुड़ी उपयोगी जानकारी
कौन होते हैं सुमंगला दंपत्ति
भूत शुद्धि विवाह में जो लोग यह शादी कराते हैं, उन्हें सुमंगला कहा जाता है। यह विवाह को सुमंगला महिलाएं या सुमंगला दम्पति ही करा सकते है, लेकिन दो सुमंगला पुरुष विवाह नहीं करा सकते। इस विवाह को लेकर सुमंगला बताते हैं कि यह विवाह शादीशुदा या शादी करने के इच्छुक कोई भी करा सकता है, यह दो शरीरों के पांच तत्वों का मिलन है। विवाह के दौरान मौजूद लोगों के भी पांच तत्वों का शुद्धिकरण हो जाता है।हमारे यहां कई ऐसे दम्पति भी आते हैं।
यह विवाह सामान्य विवाह से काफी अलग होता है जिसे योग से जोड़कर देखा जाता है। देश ही नहीं विदेश में भी सबसे पॉपुलर है। विदेशी, भूत विवाह पद्धति को अपनाते है।
