- Hindi News »
- India »
- Amit Shah And Isha Foundation Founder Sadhguru Jaggi Vasudev Attended Mahashivratri Celebrations In Coimbatore Tamil Nadu
कोयंबटूर में गृह मंत्री अमित शाह, ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि समारोह में हुए शामिल
- Written By: राहुल गोस्वामी
तमिलनाडु के कोयंबटूर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव महाशिवरात्रि समारोह में शामिल हुए। शाह ने इस अवसर पर ईशा फाउंडेशन में 'ध्यानलिंग' पर प्रसाद चढ़ाया।

गृह मंत्री अमित शाह-जग्गी वासुदेव
कोयंबटूर : आज यानी 26 फरवरी के तमिलनाडु के कोयंबटूर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव महाशिवरात्रि समारोह में शामिल हुए। वहीं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव की मौजूदगी में कोयंबटूर में महाशिवरात्रि के अवसर पर ईशा फाउंडेशन में ‘ध्यानलिंग’ पर प्रसाद चढ़ाया।
इस खास मौके पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “सद्गुरु जी आपने हमारे लिए जो यह स्थान बनाया है, वह केवल एक तीर्थ स्थल नहीं बल्कि यह योग, साधना, भक्ति और मुक्ति का केंद्र बनकर सारे विश्व में उभरा है। हमें यहां आकर पता चलता है कि जीवन का आखिरी लक्ष्य शिवत्व की प्राप्ति करना है। सद्गुरू जी आपने न केवल युवाओं को धर्म से जोड़ने का काम किया है बल्कि युवाओं के सामने धर्म की बुद्धिगम्य व्याख्या को भी रखा है।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कच्छ बॉडर पर अमित शाह का बड़ा दौरा, दलदली इलाकों का लेंगे जायजा, जानें क्या है पूरा प्लान
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
#WATCH | Karnataka: A special event on the occasion of #Mahashivratri is being held at The Art of Living in Benagluru, under the leadership of Sri Sri Ravi Shankar. (Video: Art of Living) pic.twitter.com/iWt2aULUgi — ANI (@ANI) February 26, 2025
आज पूरी रात चलने वाला यह समारोहशाम छह बजे शुरू हुआ है और अगली सुबह छह बजे इसका समापन होगा। वहीं आज कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री एवं अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सदगुरु इस अवसर पर एक मुफ्त ध्यान ऐप का अनावरण करेंगे।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH | Tamil Nadu | Union Home Minister Amit Shah, Union Minister Dr L Murugan and Karnataka Deputy CM DK Shivakumar attend the Mahashivratri celebrations at Isha Yoga Center in Coimbatore. (Video source: Isha Foundation) pic.twitter.com/YSEAKD1a1q — ANI (@ANI) February 26, 2025
जानकारी दें कि, महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे देश भर में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं उत्तरप्रदेश के वाराणसी में भव्य शोभा यात्रा निकालने से लेकर छोटे शहरों में शांतिपूर्ण अनुष्ठानों तक लोग भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए। महाशिवरात्रि के पर्व पर वाराणसी में नागा साधुओं और अखाड़ों के साधु- संतों ने शोभा यात्रा निकाल कर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
वहीं आज यानी बुधवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़े और भक्ति भाव से ‘‘हर हर महादेव” का नारा लगाया। इस अवसर पर मंदिरों के शहर को सजाया गया। प्रमुख शिव मंदिरों में रोशनी का विशेष प्रबंध किया गया है। भगवान शिव को जल और दूध चढ़ाकर पवित्र ‘जलाभिषेक’ करने के लिए आस-पास के जिलों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
Amit shah and isha foundation founder sadhguru jaggi vasudev attended mahashivratri celebrations in coimbatore tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













