सावन में पहली बार सोमवार का व्रत करने वाले नियम जान लीजिए, फलीभूत होगी पूजा

सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत बहुत ही लाभकारी होते हैं। कहा जाता है कि सावन सोमवार व्रत करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।
सावन में पहली बार सोमवार का व्रत करने वाले नियम जान लीजिए, फलीभूत होगी पूजा
सोमवार व्रत नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

प्रकृति और प्रेम का प्रतीक सावन महीने की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने जा रही हैं। यह देवों के देव महादेव का प्रिय माह भी है, जो प्रभु की पूजा-अर्चना को समर्पित है। हिंदू धर्म में इसे महाकाल को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर माना जाता है।

मान्यता है कि सावन में सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव करते हैं, इसलिए इस समय की गई पूजा-तपस्या का फल व्यक्ति को शीघ्र मिलता है। यही नहीं आर्थिक तंगी, रोग, क्लेश और तनाव से भी मुक्ति मिलती हैं।

ज्योतिषयों का मानना है कि, सावन सोमवार पर भगवान शिव की उपासना करना और भी शुभ होता है। इस दिन व्रत रखने से मनवांछित फल मिलता हैं। लेकिन व्रत में कुछ खास नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता हैं। तभी पूजा का पूरा फल मिलता है। ऐसे में आइए सावन सोमवार के व्रत नियमों को जानते हैं।

कब से शुरू हो रहा है सावन

आपको बता दें, हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन इस बार 11 जुलाई, शुक्रवार 2025 से शुरू होने जा रहा हैं, जो 9 अगस्त तक चलेगा।

ये है सावन के सोमवार व्रत की तिथियां

बता दें, पंचांग के अनुसार, इस साल सावन में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं। जो इस प्रकार है- 14 जुलाई – पहला सोमवार व्रत 21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत 04 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार व्रत

क्या है सावन सोमवार व्रत नियम

ज्योतिषयों के अनुसार, सावन सोमवार के दिन सुबह ही स्नान और महादेव की पूजा करनी चाहिए। व्रत में संपूर्ण विधि के साथ महादेव की पूजा करें और उन्हें शमी का फूल, बेलपत्र और चंदन लगाएं।

  • सावन के व्रत में शिवलिंग का जल से अभिषेक करना शुभ होता है। इसलिए इसे अवश्य करना चाहिए।
  • सावन सोमवार के व्रत में पूरे दिन शुद्धता का खास ध्यान रखें।
  • व्रत के दिन किसी का अपमान न करें और दिन में सोने से बचें।
  • सावन सोमवार के व्रत में एक ही समय भोजन करना चाहिए।
  • व्रत में सात्विक भोजन ग्रहण करें। भूलकर भी प्याज, लहसुन का सेवन न करें।
  • सावन सोमवार के दिन दान-पुण्य करने से महाकाल प्रसन्न होते हैं। आप सफेद व हरी चीजों का दान कर सकते हैं।
  • सावन सोमवार के व्रत में 'व्रत कथा' अवश्य सुननी चाहिए। यह जरूरी होता है।

क्या खा सकते हैं सावन सोमवार व्रत में

आपको बता दें, अगर आपने सावन सोमवार का व्रत रखा है, तो आप फलों में केला, सेब और पपीता खा सकते हैं। इसके अलावा अनार, नारियल पानी और दूध पी सकते हैं। भोजन के रूप में आप साबूदाना खिचड़ी या खीर का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें खाना व्रत के नमक से ही बना हो। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी भी व्रत में खा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com