वेट लॉस करने वालों के लिए रवा इडली है बेस्ट ऑप्शन, जाने बनाने की रेसिपी
मोटापा को कम करने के लिए आज हम आपको एक हेल्दी नाश्ते की जानकारी दे रहे है। इसके लिए नाश्ते में आप साउथ इंडियन डिश में रवा इडली आसानी से बना सकते है। इसे बनाना तरीका काफी आसान है।
- Written By: दीपिका पाल
रवा इडली (सौ. सोशल मीडिया)
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने खानपान का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते है वहीं पर कई बार हेल्दी खाना नहीं खाने से सेहत को नुकसान भी होता है। सेहत को अच्छी बनाने के लिए आप नाश्ते में बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे है तो आपको हम हेल्दी ऑप्शन की जानकारी देंगे। यहां पर बढ़े हुए वजन या मोटापा को कम करने के लिए आज हम आपको एक हेल्दी नाश्ते की जानकारी दे रहे है। इसके लिए नाश्ते में आप साउथ इंडियन डिश में रवा इडली आसानी से बना सकते है। चलिए जानते हैं कि, रवा इडली बनाने की आसान रेसिपी।
जानिए रवा इडली बनाने का तरीका
आप घर पर आसानी से रवा इडली बना सकते है।
बनाने के लिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
- एक कप सूजी (रवा)
- आधा कप दही
- आधा कप पानी ( या फिर जरूरत के अनुसार)
- आधा चम्मच नमक
- आधा चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट (या फिर बेकिंग सोडा)
- थोड़ा सा तेल (इडली मोल्ड ग्रीस करने के लिए)
बनाने की आसान विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही को अच्छी तरह से मिला लें।
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न पड़ी हो।
- अब नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 10 से 15 मिनट के लिए बैटर को ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
- इडली बनाने से ठीक पहले, घोल में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर हल्के हाथ से मिला लें।
- जैसे ही झाग उठने लगे, तो तुरंत इडली बनाना शुरू कर दें। ध्यान रहे कि इसे ज्यादा देर तक न मिलाएं।
- इडली मोल्ड्स को हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें।
- अब हर मोल्ड में इडली का घोल डाल दें।
- इडली स्टीमर या प्रेशर कुकर में (बिना सीटी लगाए) 8 से 10 मिनट तक या इडली के पकने तक भाप में पका लें।
- बीच में आप टूथपिक से इसे चेक कर सकते हैं।
- गरमागरम इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सावन में खूबसूरत आउटफिट्स के साथ पहनें लेटेस्ट स्टाइल में हरे रंग की चूड़ियां
इस प्रकार की विधि के साथ रवा इडली बना सकते है जिसे नाश्ते में खाने से आपको दिनभर एनर्जी मिलती है। इसे रोजाना नाश्ते में आप शामिल कर सकते है।
