- Hindi News »
- Health »
- Include These 5 Healthy Breakfast Snacks In Your Diet For Weight Loss
आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट स्नैक्स, तेजी से घटेगा आपका वजन
अनहेल्दी डाइट और नींद पूरी नहीं होने की वजह से हम मोटापा या अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो जाते है। यहां पर सुबह का नाश्ता खाना सेहत के लिए काफी जरूरी होता है।
- Written By: दीपिका पाल

नाश्ते में शामिल करें हेल्दी चीजें (सौ. सोशल मीडिया)
जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए हमें संतुलित जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना भी मुश्किल होता है। अनहेल्दी डाइट और नींद पूरी नहीं होने की वजह से हम मोटापा या अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो जाते है। यहां पर सुबह का नाश्ता खाना सेहत के लिए काफी जरूरी होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही हेल्दी फूड्स के बारे में जानकारी देंगे जो कैलोरी में कम और फाइबर में भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को काफी फायदा मिलता है इतना ही नहीं मेटाबॉलिज्म लेवल भी बूस्ट होता है।
वजन घटाने के लिए इन हेल्दी ऑप्शन को डाइट में करें शामिल
आप अगर अपना वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे है तो आपको हेल्दी रूटीन के साथ अपनी डाइट में भी सुबह के नाश्ते में इन बताए जा रहे हेल्दी ऑप्शन का चुनाव करना चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Skincare Tips: 59 की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 25 की, यंग और चमकदार स्किन के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स
फ्रूट्स को खाएं
गर्मियों में आपको नाश्ते में सबसे पहले हेल्दी ऑप्शन में फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए। यहां पर आप तरबूज, खरबूजा या पपीते जैसे फल का सेवन कर सकते है जो आपकी भूख मिटाने के साथ ही शरीर को एनर्जी का डोज देते है। आप अगर सुबह के समय नाश्ते में फ्रूट्स को शामिल करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। आप मौसम के अनुसार फलों का चुनाव कर सकते है।
ड्राई फ्रूट्स
आप फ्रूट्स के अलावा ड्राई फ्रूट्स को भी अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते है। यहां पर आप मॉर्निंग स्नैक्स के तौर पर काजू, बादाम और पिस्ता को जरूर खाएं। इन चीजों को आप पानी में भिगोकर खाते हैं तो आपको काफी फायदा मिलता है। इन चीजों का सेवन करने से हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। जहां पर भूख नहीं लगती है और वजन भी तेजी से कम होने लगता है।
दही और बेरीज
आप अगर अपनी डाइट में नाश्ते के ऑप्शन में दही या बेरीज का सेवन करते है तो यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल दही में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाएं जाते हैं जिसकी वजह से इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए बेहतर माना गया है। इन चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
चिया सीड्स
आप सुबह के नाश्ते में चिया सीड्स को भी शामिल कर सकते है। यहां पर इस चीज में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्लांट बेस्ड प्रोटीन होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते है। आप इसके सेवन से मिलने वाले फायदे को बढ़ाने के लिए चिया सीड्स को दूध या पीनी में भिगोकर खाते है तो फायदा ज्यादा मिलता है।
ओट्स को करें शामिल
आप अपनी डाइट में वजन को घटाने के लिए ओट्स को शामिल कर सकते है। यहां पर ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करता है।इसमें आप फ्रूट्स, कोको पाउडर और चॉकलेट चिप्स, सब्जियों को डालकर खा सकते हैं।
Include these 5 healthy breakfast snacks in your diet for weight loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














