Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Iran का ब्रह्मास्त्र जिसकी काट Israel के पास भी नहीं, 1990 से सीक्रेट तौर पर चल रहा था काम !

ईरान की सजील मिसाइल दो-चरणीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 2,500 किलोमीटर तक है। इसकी उड़ान पद्धति इसे खास बनाती है और यह इजराइल की एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम्स को भेदने में सक्षम बताई जा रही है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 20, 2025 | 12:12 PM

सजील मिसाइल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल पर सजील मिसाइल से हमला है। जिसका इजराइल के पास कोई जवाब नहीं। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इस मिसाइल ने इजराइल के बेयर शेवा क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने इसे युद्ध में महत्वपूर्ण बताया है।

ईरानीअधिकारियों ने दावा कि इस मिसाइल पूरी तरह से देश में विकसित की गई है। इसका ट्रैजेक्टरी (पथ) इसे खास बनाता है, क्योंकि यह सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलों से अलग तरीके से उड़ान भरती है। इसकी तुलना रूस की इस्कैंडर मिसाइल से की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि ईरान की सजील मिसाइल में क्या खास है।

सजील मिसाइल क्या है?

सजील एक दो-चरणीय मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 2,000 से 2,500 किलोमीटर के बीच है। यह दूरी इसे पश्चिमी एशिया और पूर्वी यूरोप तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। यह मिसाइल इजराइल की उन्नत हवाई रक्षा प्रणालियों, जैसे आयरन डोम और एरो बैटरी, को भेदने की क्षमता रखती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘सभी विकल्प खुले हैं’, व्हाइट हाउस के बयान के बाद अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करेंगे ट्रंप? भड़का डेनमार्क

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

ईरान में तख्तापलट की उम्मीदें खत्म! CIA की रिपोर्ट के बाद बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर, आखिर क्या है पूरा माजरा?

सजील मिसाइल की खासियत क्या है?

सजील एक ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) से संचालित मिसाइल है, जिससे इसे तुरंत दागा जा सकता है और इसकी तैनाती को गुप्त रखना आसान होता है। यह लगभग मॉक 5 (करीब 6,000 किमी/घंटा) की गति से उड़ान भर सकती है और 500 से 700 किलोग्राम तक का विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक सटीकता 10 मीटर के दायरे तक है, जो इसे बेहद प्रभावशाली बनाती है। साथ ही, इसमें परमाणु हथियार ले जाने की संभावित क्षमता भी मौजूद है।

सजील का निशाना कितना सटीक?

ईरान ने इसे लेकर दावा किया है कि सजील मिसाइल ने इजराइल के बेयर शेवा स्थित सी4आई सैन्य कमांड बेस और गव-यम टेक्नोलॉजी पार्क को निशाना बनाया। हालांकि, मिसाइल के मलबे के कारण पास में स्थित सोरोका अस्पताल को भी क्षति पहुंची।

इस्केंडर से कितनी समानता?

ईरान की सजील मिसाइल का डिजाइन पूरी तरह स्वदेशी है, फिर भी इसकी कुछ विशेषताएं रूस की इस्कैंडर मिसाइल से मिलती-जुलती हैं। दोनों ही मिसाइलें रोड-मोबाइल हैं और सॉलिड फ्यूल का इस्तेमाल करती हैं, जिससे इन्हें तेजी से लॉन्च किया जा सकता है और इन्हें छिपाना आसान होता है। दोनों में ही उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणालियों को चकमा देने की क्षमता है। हालांकि, रेंज की तुलना में इस्कैंडर की अधिकतम मारक क्षमता केवल 500 किलोमीटर है, जो सजील की तुलना में काफी कम है।

ट्रंप ने भारत के साथ किया विश्वासघास, लंच की कीमत चुकाएंगे मुनीर, अमेरिका को मिलेगा करारा जवाब

प्रोजेक्ट जलजाल के तहत हुए विकास?

सजील मिसाइल का विकास 1990 के दशक में प्रोजेक्ट जलजाल के तहत शुरू हुआ, जिसमें ईरान को चीन से तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। इसका पहला परीक्षण 2008 में किया गया, जबकि 2009 में इसकी रेंज को और बढ़ाया गया। यह मिसाइल ईरान के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

Iran fires its secret ultra heavy long range sejjil missile israel has no answer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • Iran Air Strike
  • Israel Iran Tension
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.