Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस

BLA Attack Pakistan Army Convoy: बलूचिस्तान के मस्तुंग में BLA ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला कर 45 जवानों को मारने का दावा किया है, जिसके बाद क्वेटा में मेडिकल इमरजेंसी घोषित है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 17, 2026 | 07:27 PM

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pakistan Army Convoy Ambush Quetta: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले के बाद पूरे देश में तनाव बढ़ गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सेना गुरुवार को मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स के कुछ जवानों पर जानलेवा हमला किया। BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई सैनिक बुरी तरह से घायल हो गए। 

बलूचिस्तान ने हाल ही में पाकिस्तान से अलग होने का ऐलान किया था। बलूचिस्तान ने खुद को एक आजाद के घोषित किया था, इसके बाद से ही पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी बीच BLA ने पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला करने का दावा किया। हालांकि  पाकिस्तान सरकार और सेना ने अभी तक इस हमले की पुष्टि नहीं की है।  अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि सेना के काफिला हमला हुआ है और इसके बाद राहत और सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया।

क्वेटा में मेडिकल इमरजेंसी घोषित

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद क्वेटा में मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और सभी बड़े अस्पतालों को तैयार रहने का आदेश दिया गया है। सिविल हॉस्पिटल, घौस बख्श रायसानी मेमोरियल हॉस्पिटल और दूसरे अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया। जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं, कुछ को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया। पाकिस्तानी सेना ने अब तक नहीं बताया है कि हमले में उसके कितने सैनिक घायल हुए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस… 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह

बांग्लादेश में खूनी कोहराम! चाय की दुकान पर बैठे पत्रकारों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दहल उठा खुलना शहर

Trump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति

बिग ब्रेकिंग -: BLA ने बलूचिस्तान के मस्तंग में घात लगाकर जानलेवा हमला किया, जिसमें 45 “पाकिस्तानी सैनिक” मारे गए । बलोच लड़ाके पूरी तरह एक्शन में 🔥🔥 pic.twitter.com/Yu2AtAScYe — Er. Rajesh Singh (@Kumar1975Rajesh) July 17, 2026

बताया जा रहा है कि सेना का काफिला करीब 10 बसों में सफर कर रहा था। इनमें छुट्टी पर जा रहे जवान सवार थे। बीएलए ने कहा कि उसने इसी काफिले को निशाना बनाया और हमले के दौरान पहुंची अतिरिक्त सुरक्षा टीमों पर भी हमला किया। 

क्वेटा-कराची हाईवे बंद

जानकारी के मुताबिक  घटना के बाद क्वेटा-कराची हाईवे के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया, ताकि राहत और तलाशी अभियान चलाया जा सके। पूरे इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। हालांकि, बीएलए के दावों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तानी सेना ने अपने नुकसान की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब बलूचिस्तान में अलगाववादी हिंसा लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में बीएलए ने सेना के ठिकानों, काफिलों और सुरक्षा चौकियों पर कई हमले किए हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के सामने बलूचिस्तान की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की चुनौती को सामने ला दिया है। 

Bla attack pakistan army convoy mastung balochistan quetta medical emergency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 07:27 PM

Topics:  

  • Balochistan
  • Latest News
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.