-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Intach Demands Ban On Flammable Material After Fire In Devgiri Fort Of Maharashtra
Maharashtra: देवगिरी किले में ज्वलनशील सामग्री पर लगेगी रोक! आग की घटना के बाद INTACH ने उठाई मांग
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के देवगिरी किले में आग की घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (INTACH) ने पर्यटकों को किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री साथ ले जाने से रोकने की मांग की है।

छत्रपति संभाजीनगर का देवगिरी किला (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: प्रसिद्ध देवगिरी किले में हाल में आग लगी थी। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (INTACH) ने इसे गंभीरता से लिया है और इस प्रकार की घटनाओं रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए इंटैक की एक टीम ने एएसआई से संपर्क किया है।
भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (INTACH) ने पर्यटकों को किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री साथ ले जाने से रोकने की मांग की है। इंटैक की एक टीम ने बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीक्षण पुरातत्वविद् से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
इंटैक ने ज्ञापन में दावा किया है कि किले के सबसे ऊपरी हिस्से पर स्थित बरादरी की छत पर उगी घास में आग लगने के बाद यह घटना हुई, जिससे लकड़ी के ढांचे भी चपेट में आ गए। इंटैक ने कहा है कि किले के भीतर उगने वाली घास और पेड़ों को नियमित रूप से हटाया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
कहां है देवेगिरी किला?
बता दें कि देवगिरी किले को दौलताबाद किले के नाम से भी जाना जाता है। यह किला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह किला छत्रपति संभाजीनगर शहर से 16 किलोमीटर दूर है और नौवीं से 14वीं सदी तक यादव वंश की राजधानी रहा था। इस किले में आठ अप्रैल को आग लग गई थी, जिससे किले का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ था और वहां मौजूद बंदरों समेत अन्य वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा था।
इंटैक ने ये मांग
भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास ने सुझाव दिया है कि गर्मियों की शुरुआत से पहले नियमित सफाई अभियान चलाकर घास, सूखी टहनियां और प्लास्टिक के कचरे को हटाया जाना चाहिए। इंटैक ने कहा है कि किला परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जानी चाहिए, ताकि सिगरेट, माचिस, लाइटर, बीड़ी या कोई अन्य ज्वलनशील सामग्री परिसर में न लाई जा सके। ज्ञापन में प्लास्टिक की बोतलें ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके साथ ही महाराष्ट्र अग्नि सुरक्षा एवं जीवन सुरक्षा उपाय अधिनियम, 2006 का पालन सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है। संगठन ने कहा है कि आपात स्थिति में पानी के छोटे टैंकरों को किसी भी हिस्से तक पहुंचाने के लिए रास्तों का निर्माण और उनका नियमित रखरखाव किया जाना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Intach demands ban on flammable material after fire in devgiri fort of maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM













