- Hindi News »
- Business »
- China Has Banned Beijing Engineers To Travel India To Stop Apple Production
ट्रंप से बचे तो चीन पर अटके, आखिर क्यों एप्पल के पीछे पड़े है ये दोनों देश
भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ने की जलन ना सिर्फ अमेरिका को बल्कि चीन को भी होने लगी है। भारत में फॉक्सकॉन कंपनी का निवेश बढ़ने के भारत में आईफोन के प्रोडक्शन का काम तेजी से हो रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारत में एप्पल का प्रोडक्शन (सौ. डिजाइन फोटो )
दुनिया की 2 सबसे बड़ी ताकतें अमेरिका और चीन भारत की तरक्की देखकर जल रहे हैं। इसी के चलते ये दोनों देश भारत में एप्पल के आईफोन का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन को ट्रंप ने रोकने की पूरी कोशिश की थी।
हालांकि ट्रंप के दबाव के बाद भी फॉक्सकॉन ने भारत में निवेश जारी रखा था। हाल ही में एक एक्सचेंज फाइलिंग से ये जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिसके बाद भारत में आईफोन प्रोडक्शन बंद होने की खबरों पर रोकथाम लगी है।
भारत में आईफोन प्रोडक्शन रोकना चाहते हैं ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले दौरे के दौरान कतर में ये बयान दिया था कि वे भारत में एप्पल का प्रोडक्शन नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक को भी ये कहा है कि आप अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का प्रोडक्शन भारत में रोक दें। आपको बता दें कि अमेरिका में बिकने वाला हर चौथा आईफोन मेड इन इंडिया है। इसके बाद भी एप्पल ने भारत सहित साउथ एशिया में अपनी निवेश जारी रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
जानकारी के अनुसार पता चला है कि फॉक्सकॉन का भारत में बनने वाला एप्पल प्रोडक्शन सेंटर 30,000 कर्मचारियों की क्षमता के अनुसार, भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा कारखाना होने वाला है। साथ ही दूसरे कॉन्ट्रेक्ट की तरह ही टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भी भारत में आईफोन असेंबलिंग करने का काम कर रही है।
चीन पर रहा राह का रोड़ा
गौरतलब है कि अभी तक एशिया महाद्वीप में एप्पल प्रोडक्शन का सबसे बड़ा लाइनअप चीन में था, लेकिन अमेरिका और चीन के बीच चलने वाले टैरिफ वॉर के कारण एप्पल ने अपना प्रोडक्शन लाइनअप भारत में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसका नतीजा ये रहा है कि चीन ने भारत में एप्पल का प्रोडक्शन रोकने के लिए बीजिंग से आने वाले इंजीनियर्स के भारत यात्रा पर बैन लगा दिया है। ऐसा इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि चीन को इस बात का डर है कि अगर भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ता है, तो उसके यहां मौजूद दूसरे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट बनाने वाली दूसरी फैक्ट्री भी भारत की ओर शिफ्ट हो जाएगी।
PNB देगी देश की आम जनता को शानदार तोहफा, कम हो जाएगी होम और कार लोन की ईएमआई
एप्पल का एक्सपोर्ट बढ़ा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बने आईफोन का एक्सपोर्ट पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ रहा है। यदि प्राइस की बात की जाए, तो भारत में इस समय 22 बिलियन डॉलर के आईफोन का प्रोडक्शन होने वाला है और इसमें से 17 बिलियन डॉलर के आईफोन का एक्सपोर्ट किया जा चुका हैं। आईफोन के कारण ही भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 30 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है और ये भारत के फार्मा के एक्सपोर्ट से भी कई गुना ज्यादा हैं।
China has banned beijing engineers to travel india to stop apple production
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM











