-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Real Estate Or Stock Market Where To Invest Warren Buffett Gave Answer
रियल एस्टेट या शेयर बाजार? उलझन में हैं तो पढ़ें वॉरेन बफे का ये जवाब, जो बदल देगा निवेश का तरीका
- Written By: मनोज आर्या
Warren Buffet: हाल ही में तीन दशकों के बाद वॉरेन बफे ने 31 दिसंबर को बर्कशायर हैथवे के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था। 95 साल के वॉरेन बफे का एक वीडियो फिर से सामने आया है।

वॉरेन बफे, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Warren Buffet Investment Tips: बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में शामिल हैं। उनकी स्टॉक चुनने की काबिलियत के बड़े-बड़े निवेशक कायल हैं। बहुत से इन्वेस्टर ने सिर्फ बफे की स्ट्रैटजी को नकल करके भारी दौलत कमाई है। बफे की नेटवर्थ करीब 12 लाख करोड़ रुपये (140 अरब डॉलर) है। वॉरेन बफे को ओमाहा के ओरेकल के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट के निवेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बफे की असली ताकत स्टॉक चुनने में नहीं, बल्कि रिस्क मैनेज करना, समय का सही इस्तेमाल करना, भावनाओं पर काबू रखना और निर्णय क्षमता को लगातार तेज करना है। ये सिद्धांत हर उस व्यक्ति के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप हैं जो जीवनभर कम्पाउंड होने वाला करियर (Warren Buffett career lessons) बनाना चाहता है।
वॉरेन बफे ने बताई निवेश की जटिलता
हाल ही में तीन दशकों के बाद वॉरेन बफे ने 31 दिसंबर को बर्कशायर हैथवे के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था। 95 साल के वॉरेन बफे का एक वीडियो फिर से सामने आया है। इस वीडियो में वह यह समझाते हुए दिख रहे हैं कि रियल एस्टेट के मुकाबले इक्विटीज़ एक बेहतर इन्वेस्टमेंट क्यों हैं। बफे ने 2025 की बर्कशायर हैथवे की सालाना मीटिंग में बताया कि इक्विटीज में इन्वेस्ट करने की तुलना में रियल एस्टेट ट्रांजैक्शन कहीं ज़्यादा मुश्किल और टाइम लेने वाले होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
बफे ने रियल एस्टेट के मामले में डीलिंग, डील में लगने वाला समय और मालिकाना हक में कई पक्षों की भागीदारी के लिहाज से रियल एस्टेट को स्टॉक इन्वेस्टमेंट की तुलना में कहीं अधिक कठिन विकल्प माना है। जबकि स्टॉक इन्वेस्टमेंट में उन्होंने बताया कि स्टॉक में निवेश करना सरल, अधिक पारदर्शी है और इसे आसानी से एक्सिक्यूट किया जा सकता है।
स्टॉक मार्केट में निवेश आसान है
स्टॉक मार्केट की फ्लेक्सिबिलिटी पर जोर देते हुए बफे ने कहा कि बड़े ट्रांजैक्शन भी आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। अपना खुद का उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने 2008 और 2009 में कुछ रियल एस्टेट डील की थी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सिक्योरिटीज में कुछ समझदारी भरा और शायद बेहतर काम करने में जितना समय लगता, उसकी तुलना में इसमें लगने वाले समय का कोई मुकाबला नहीं था।
यह भी पढ़ें: Trent शेयर में ‘ब्लैक आउट’! सिर्फ 2 मिनट में स्वाहा हुए ₹162 करोड़, दिग्गज निवेशक के उड़े होश
रियल एस्टेट में अधिक ध्यान रखना होता है
वॉरेन बफे ने कहा कि रियल एस्टेट के सौदे में हर वाक्य उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि एक व्यक्ति। इसके उलट अगर हम स्टॉक की बात करें तो अगर किसी को बर्कशायर के 20,000 शेयर बेचने हों तो वे हमें फोन करते हैं और कीमत बिल्कुल सही होती है। यह काम पांच सेकंड में हो जाता है और डील हमेशा पूरी हो जाती है।
Real estate or stock market where to invest warren buffett gave answer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
Jun 25, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च
Jun 25, 2026 | 03:58 PMटीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
Jun 25, 2026 | 03:46 PMअक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
Jun 25, 2026 | 03:44 PMभंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
Jun 25, 2026 | 03:44 PMउत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
Jun 25, 2026 | 03:43 PMरेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती
Jun 25, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














