-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Directorate Revenue Intelligence In Delhi Arrested 26 Foreigners Recovered Huge Consignment Of Drugs
दिल्ली में राजस्व खुफिया निदेशालय ने दो दिनों में पकड़े 26 विदेशी, मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
DRI ने 21-23 अक्टूबर तक चले अभियान में दिल्ली-एनसीआर में 108.81 करोड़ रुपये का ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किया है। ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी दिल्ली से कुल 26 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए।

जब्त किया गया मादक पदार्थ, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi-NCR News: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 21 से 23 अक्टूबर तक समन्वित अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मादक पदार्थ निर्माण और वितरण के एक बड़े तंत्र को ध्वस्त किया है। अभियान के दौरान कुल 26 अवैध विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। जब्त ड्रग्स और रसायनों की अवैध अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 108.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 21 से 23 अक्टूबर तक एक समन्वित अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित हो रहे मादक पदार्थ निर्माण और वितरण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। डीआरआई ने खुफिया सूचना के आधार पर सबसे पहले ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। यह छापेमारी बहुमंजली आवासीय इमारतों के पास एक सुनसान खेत में स्थित मेथैम्फेटामाइन बनाए जाने के गुप्त ठिकाने पर की गई थी। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने वहां से 11.40 किलोग्राम एम्फेटामाइन और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले 110.923 किलोग्राम रासायनिक पदार्थ जब्त किए।
गुरुग्राम से पकड़ा गया सरगना
इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए, गिरोह के मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सरगना को गुरुग्राम स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 1.33 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद हुआ। इसी सिलसिले में, डीआरआई अधिकारियों ने त्वरित अनुवर्ती कार्रवाई की और पश्चिमी दिल्ली में एक और परिसर की पहचान की। इस परिसर पर प्रतिबंधित पदार्थों को रखने और वितरण के लिए इस्तेमाल किए जाने का संदेह था। डीआरआई टीम को घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस परिसर तक पहुंचने के लिए संकरी गलियों से गुजरना पड़ा, जिसके कारण परिचालन और सुरक्षा संबंधी काफी चुनौतियां सामने आईं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
ऑपरेशन के दौरान हुई मुश्किलें
ऑपरेशन के दौरान, अधिकारियों को बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों का सामना भी करना पड़ा, जिन्होंने आधिकारिक कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। साक्ष्य नष्ट होने के जोखिम और शरारती तत्वों की मौजूदगी के बावजूद, डीआरआई टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर संयम और रणनीतिक सूझबूझ के साथ परिसर की सफलतापूर्वक घेराबंदी की और तलाशी ली।
पश्चिमी दिल्ली के इस परिसर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनमें शामिल हैं:
• 7.79 किलोग्राम कोकीन
• 1.87 किलोग्राम हेरोइन
• 3.54 किलोग्राम एम्फेटामाइन
• 2 किलोग्राम गांजा
• 0.15 किलोग्राम मेथाक्वालोन
• नशीले पदार्थ बनाने में प्रयुक्त होने वाले 4.50 किलोग्राम रासायनिक पदार्थ
• इसके अलावा, तस्करी से हासिल होने के संदेह में 37 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja Special: छठ पूजा पर रेलवे का अनोखा तोहफा, स्टेशनों पर गूंजे छठी मैया के भक्ति गीत
इस अभियान के दौरान, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई और कुल 26 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थों का कुल वजन 16.27 किलोग्राम एम्फेटामाइन, 7.9 किलोग्राम कोकीन, 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 2.13 किलोग्राम गांजा और 115.42 किलोग्राम नशीले पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त होने वाले रसायन था।
Directorate revenue intelligence in delhi arrested 26 foreigners recovered huge consignment of drugs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














