Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: दिल्ली में समय से पहले मानसून की दस्तक, यूपी-झारखंड के कई जिलों में अलर्ट

भारत में मानसून के आगमन से गर्मी और हीट वेव से राहत मिली है। झारखंड व उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिले प्रभावित हैं। झारखंड में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कई इलाकों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 20, 2025 | 10:03 AM

गुजरात की नदियों में बाढ़ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश हुई है। इससे लोगों को हीट वेव और गर्मी से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है।

झारखंड के रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रांची और खूंटी समेत प्रभावित इलाकों के विद्यालयों को गुरुवार से बंद कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

बारिश से जलमग्न हुआ लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी-दक्षिणी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, ललितपुर सहित कुल 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

#ડાંગ જિલ્લામાં સાર્વત્રિક વરસાદ 💠જિલ્લાની પૂર્ણા ,અંબિકા, ખાપરી, ગીરા નદી બે કાંઠે 💠જિલ્લામાં છેલ્લા 24 કલાક દરમ્યાન નોંધાયેલ વરસાદ 🌧️આહવા : 2.36ઇંચ
🌧️વઘઇ : 3.48 ઇંચ
🌧️સુબીર : 2.24 ઇંચ
🌧️સાપુતારા : 2.47 ઇંચ#RainAlert #rain #AIRPics : મુનિરા શેખ pic.twitter.com/FeD1P4dgOR
— AIR News Gujarat (@airnews_abad) June 20, 2025

समय से पहले दिल्ली पहुंच सकता मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में वर्षा का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मानसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है।

Mumbai News: मुंबई में मूसलाधार बारिश, कोकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम

आईएमडी के अनुसार, आगामी सप्ताह में देश के बाकी हिस्सों में भी मानसून सामान्य तिथि से पहले पहुंच सकता है। जून की शुरुआत से वर्षा की कमी के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई, जिससे 8-9 जून के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े इलाकों में लू जैसी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल और गुजरात के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून ने 16 से 18 जून के बीच तेजी से प्रगति की। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है।

Delhi monsoon arrives in before time alert in up jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • Weather change
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.