Mumbai News: मुंबई में मूसलाधार बारिश, कोकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम

मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में बुधवार रात से तेज वर्षा का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह होते-होते बारिश ने और रफ्तार पकड़ ली। सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मुंबई में मूसलाधार बारिश
मुंबई में मूसलाधार बारिश (सौजनः सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में बुधवार रात से तेज वर्षा का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह होते-होते बारिश ने और रफ्तार पकड़ ली। सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 जून को महाराष्ट्र में मानसून के पहले चरण में ही बेहद सक्रिय वर्षा दर्ज की गई।

मुंबई, ठाणे और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अति भारी बारिश हुई है। अब अगले 24 घंटे कोकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

राज्य में कहां क्या हालात हैं

  • कोकण क्षेत्र में औसत से अधिक वर्षा, नदियों का जलस्तर बढ़ा
  • मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में सामान्य वर्षा दर्ज
  • विदर्भ में अब तक अपेक्षित वर्षा नहीं, लेकिन अगले 3 दिनों में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान
  • उत्तर महाराष्ट्र में वर्षा की तीव्रता घटने की संभावना

24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

(भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार)

  • मुंबई- ठाणे अति भारी वर्षा
  • पुणे जिला-भारी से अति भारी वर्षा
  • कामशेत (पुणे)-सर्वाधिक वर्षा दर्ज
  • उत्तर कोकण-बादल छाए, भारी बारिश संभावित
  • दक्षिण कोकण-अपेक्षाकृत कम वर्षा

अगले 24 घंटे क्यों हैं महत्वपूर्ण

  • मुंबई, ठाणे और उत्तर कोकण में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी
  • पुणे, सातारा और नासिक के घाट क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश संभव
  • रायगढ़ से पालघर तक के तटीय क्षेत्रों में बादल घिरे रहेंगे और वर्षा की तीव्रता बनी रहेगी
  • उत्तर महाराष्ट्र में आंशिक बादल, वर्षा में संभावित गिरावट

मौसम विभाग की चेतावनी

विदर्भ में गरज के साथ वर्षा, कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा कोकण घाट क्षेत्र में तेज बारिश, भूस्खलन की आशंका

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें, निचले इलाकों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com