Kal Ka Mausam: कई राज्यों में आएगी भंयकर प्रलय! यूपी-बिहार वाले भी सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कल 9 राज्यों में बहुत भयंकर बारिश होने वाली है। इसके साथ कई अन्य राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: उत्तर भारत से विदा हो चुकी बारिश ने फिर से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दशहरे के दिन यानी गुरुवार को झमाझम देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार 03 अक्टूबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कल 9 राज्यों में बहुत भयंकर बारिश होने वाली है। इसके साथ कई अन्य राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्यों को में ऐसा नहीं होने वाला है।
दिल्ली और आस-पास का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश देखने को मिली। जिसके चलते दशहरा और रावण दहन में भी काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बारिश के चलते लोगों को पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। हालांकि, शुक्रवार के लिए दिल्ली को ग्रीन जोन में ही रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा
नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
महाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। सूबे के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारी बारिश का अंदेशा है, तो पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसके चलते IMD ने क्रमश: येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बात करें बिहार के मौसम की तो यहां कल अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने समूचे सूबे में रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और बिना अति आवश्यकर कार्य के घरों से न निकलने की सलाह दी गई है। यहां कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी जाहिर की गई है।
इन राज्यों में भी होगी भयंकर बारिश
उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा शुक्रवार को कई अन्य राज्यों में भी बहुत भारी बारिश होने वाली है। इन राज्यों में पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम और मेघालय भी शामिल है। इन सभी राज्यों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
येलो अलर्ट वाले अन्य राज्य: मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
