Congress ने PM मोदी की बिना सिर वाली फोटो शेयर की तो भड़की BJP, कहा- ये 'सिर तन से जुदा वाली सोच के पक्षधर'

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस की ओर से कथित तौर पर पीएम मोदी की बिना सिर वाली तस्वीर पोस्ट करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होेंने पोस्ट कर कहा है कि ये लोग सिर तन से जुदा वाली सोच के पक्षधर हैं।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
Published on
Updated on

नई दिल्ली: पहलगाम हमले को लेकर पक्ष और विपक्ष सभी एक जुट हो गए हैं। विपक्ष भी पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी सरकार के फैसलों के साथ खड़ा है और पूर्ण समर्थन दे रहा है। इसके बावजूद पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में न मौजूद रहने पर विपक्ष करारा प्रहार कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने एक पोस्ट भी डाला था जिसमें एक व्यक्ति पीएम मोदी की वेषभूषा में खड़ा है लेकिन उसका सिर नहीं है। फोटो पर 'गायब' लिखा हुआ है। इस पोस्ट पर भाजपा नेता अब हमलावर हो रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के इस पोस्ट पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि ये लोग अभी भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पहलगाम हमले जैसे मामले में भी इनको केवल भाजपा और पीएम मोदी का विरोध ही करना रहता है। केवल मुंह पर कहते हैं कि हम इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार और पीएम के साथ हैं। पीएम की बिना सिर वाली फोटो पोस्ट कर ये कुछ और ही सोच जाहिर कर रहे हैं।

अमित मालवीय का कांग्रेस पर हमला

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस के पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर पलटवार करते हुए लिखा है कि कांग्रेस ने "सिर तन से जुदा" वाली तस्वीर पीएम मोदी के लिए पोस्ट कर अपनी मंशा और सोच जाहिर की है। इन लोगों ने सारी हद पार कर दी हैं। यह बताता है कि ये लोग इस सोच के पक्षधर हैं। यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है। इसके पीछे मुस्लिम वोट बैंक को साधने और प्रधानमंत्री के खिलाफ उकसाने वाली सोच छिपी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ लोगों को उकसाने का काम किया है लेकिन सफल नहीं हो पाए। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस ने किया था ये पोस्ट

कांग्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी कथित तौर पर पीएम मोदी की बिना सिर वाली तस्वीर शेयर की गई है। उस पर गायब लिखा है। कांग्रेस नेता इस तस्वीर के जरिए पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com