- Hindi News »
- Latest News »
- Benefits Of Guava Leaves For Hair
बालों के लिए बड़ा फायदेमंद है अमरूद के पत्ते, एक बार ऐसे करें इस्तेमाल
- Written By: सीमा कुमारी
आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल काफी गुणकारी बताया गया हैं। बालों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए अमरूद के पत्तों के फायदे(सौ.सोशल मीडिया)
Hair Care Tips: गलत खान-पान और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से आजकल हर कोई झड़ते बालों से परेशान है। बहुत से लोगों के साथ तो ये समस्या इस कदर बढ़ गई है कि यदि वो बालों में एक बार भी कंघी फिराते हैं तो काफी सारे बाल हाथ में आ जाते हैं।
इस हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट असरदार तो होते हैं, लेकिन आप जैसे ही इनका इस्तेमाल बंद कर देते हैं, इनका असर खत्म हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं।
ऐसे में आप अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमरूद के पत्तों में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स की मौजूदगी बालों के स्कैल्प को पोषण देने, बालों को मजबूत बनाने और बालों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बालों को इसके क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
बालों के लिए अमरूद के पत्तों के फायदे
हेयर ग्रोथ बढ़ाए
अगर आप हेयर ग्रोथ चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमरूद की पत्तियों में विटामिन सी होता है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाता है। यह स्कैल्प में कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है। जब कोलेजन का स्तर बढ़ता है, तो इससे बालों का विकास तेज होता है। साथ ही, बाल घने और लंबे बनते हैं।
हेयर फॉल से बचाए
अगर आपको हेयर फॉल होता है, तो आप अमरूद के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। अमरूद के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन पत्तों का घोल बालों पर लगाने से हेयर फॉल से भी बचा जा सकता है। ये पत्ते झड़ते बालों की समस्या से बचाते हैं।
स्कैल्प के लिए फायदेमंद
अमरूद के पत्ते, स्कैल्प हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे रूसी और खुजली जैसी समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।
इस तरह करें बालों पर अमरूद के पत्तों का उपयोग
आप अपने बालों पर अमरूद के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अमरूद के पत्ते लें। इन पत्तों को पानी में, 15-20 मिनट तक उबाल लें। फिर आप इस पानी को अच्छी तरह से छान लें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बालों और स्कैल्प पर इस्तेमाल करें। आप इस पानी को शैंपू के साथ मिला सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
आप चाहें तो अमरूद के पत्तों का पानी, बालों पर अप्लाई कर लें। फिर 15-20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों का विकास तेजी से होगा। बालों का झड़ना भी रुकेगा।
Benefits of guava leaves for hair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMघर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
May 29, 2026 | 10:22 PMIndigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
May 29, 2026 | 10:15 PMट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
May 29, 2026 | 10:07 PMBollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
May 29, 2026 | 10:06 PM‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
May 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














