-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- How Many Times Should You Shampoo In A Week To Prevent Hair Fall Tips
Hair Care Tips: हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना है सही? अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत
- Written By: प्रीति शर्मा
Hair Wash Tips: आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है जिसके पीछे गलत हेयर केयर रूटीन और शैम्पू करने की आदत भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

बाल धोते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
Hair Fall Control: घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होते हैं लेकिन गलत हेयर वॉश रूटीन इन्हें समय से पहले सफेद और कमजोर बना सकता है। अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं कि बालों को हफ्ते में कितनी बार धोना चाहिए। क्योंकि जरूरत से ज्यादा या कम धोना दोनों ही गंजेपन का कारण बन सकते हैं।
बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। प्रदूषण और तनाव के अलावा हमारी छोटी-छोटी गलतियां भी गंजेपन का रास्ता साफ करती हैं। इनमें से सबसे बड़ी गलती है हेयर वॉश का गलत तरीका है। अधिकतर लोग अपनी स्कैल्प के टाइप को समझे बिना ही बार-बार शैम्पू करते हैं जिससे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है।
क्या रोज बाल धोना है खतरनाक
जानकारी के अनुसार रोजाना बाल धोने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है। यह तेल बालों को नमी और मजबूती प्रदान करता है। जब यह तेल खत्म हो जाता है तो स्कैल्प रूखी हो जाती है और बाल टूटने लगते हैं। हालांकि जो लोग बहुत ज्यादा धूल-मिट्टी में रहते हैं या जिन्हें बहुत पसीना आता है उनके लिए नियम थोड़े अलग हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
हफ्ते में कितनी बार धोएं बाल
ऑयली स्कैल्प
अगर आपके बाल एक ही दिन में चिपचिपे हो जाते हैं तो आप हफ्ते में 3 से 4 बार बाल धो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Green Peas Storage Tips: सर्दियों के खत्म होने से पहले कर लें ये काम, सालभर नहीं खरीदनी पड़ेगी मटर
ड्राय स्कैल्प
रूखे बालों वालों को हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा धोने से बाल और भी बेजान होकर झड़ने लगेंगे।
नॉर्मल बाल
इनके लिए हफ्ते में 2 से 3 बार सिर धोना पर्याप्त माना जाता है।
गंजेपन से बचने के लिए खास टिप्स
- हमेशा माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू का चुनाव करें। कठोर केमिकल बालों की जड़ों को खोखला कर देते हैं।
- कभी भी बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं। गुनगुना या ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें।
- शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं लेकिन ध्यान रहे कि इसे सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं स्कैल्प पर नहीं।
बाल धोने का मुख्य उद्देश्य स्कैल्प से गंदगी हटाना है न कि उसे पूरी तरह सुखा देना। अगर आप अपने बालों के टाइप के हिसाब से सही तालमेल बिठा लेते हैं तो काफी हद तक हेयर फॉल और गंजेपन की समस्या से बच सकते हैं।
How many times should you shampoo in a week to prevent hair fall tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PM‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














