-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Banks And Recovery Agents Cannot Act Arbitrarily If The Loan Is Not Repaid What Do Rbi Rules Say
लोन नहीं चुकाने पर बैंक नहीं कर सकते मनमानी, क्या कहते हैं आरबीआई के नियम
- Written By: अक्षय साहू
RBI के नियमों के मुताबिक कोई भी रिकवरी एजेंट किसी भी समय लोगों के घर में घुसकर ग्राहक पैसा नहीं मांग सकता। RBI ने इसे लेकर कुछ सख्त नियम बनाए है जिनका पालन न होने पर ग्राहक एजेंट के खिलाफ शिकायत भी कर सकते हैं।

रिकवरी एजेंट सांकेतिक तस्वीर (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
नवभारत बिजनेस डेस्क: फोन खरीदने से लेकर जमीन खरीदने तक के लिए लोग बैंक से लोन लेते हैं। लेकिन जब वही लोग लोन नहीं चुका पाते हैं या किस्त जमा करने पर अधिक समय लगता है तो बैंक के रिकवरी एजेंट वसूली करने के लिए लोगों के घर में घुसकर उनसे बदतमीजी करना शुरू कर देते हैं।
ऐसे में सवाल आता है कि क्या आरबीआई बैंकों को इसकी इजाजत देता है? क्या रिकवरी एजेंट पैसे वसूल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं? और उनके खिलाफ किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
क्या कहते हैं आरबीआई के नियम
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने नियमों में बैंकों सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई उनके रिकवरी एजेंट लोन वसूल करने के लिए ग्राहकों से अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। रिकवरी एजेंट ग्राहकों के घरों में जाकर पैसे लोन की वसूली की बात तो कर सकते हैं। लेकिन आरबीआई ने इसके लिए भी नियम बनाए हैं। जिसमें इस बार में बताया गया है कि एक रिकवरी एजेंट दिन के किस समय में ग्राहक के घर या दफ्तर में जाकर लोन के पैसे की बात कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
क्या हैं नियम
किसी भी बैंक का कोई भी एजेंट किसी भी वक्त ग्राहक के घर नहीं जा सकता है। आरबीआई के नियमों के अनुसार, रिकवरी एजेंट सुबह 8 से शाम 7 बजे के बीच में ही किसी ग्राहक के घर जाकर पैसों की मांग कर सकते हैं। वहीं दफ्तर जाने से पहले एजेंट को ग्राहक से बात करके उनकी सहमति लेनी होती है।
जहां ग्राहक से मिलने के बाद एजेंट केवल उन्हें कर्ज चुकाने के विकल्पों के बारे बता सकता है, लेकिन इस दौरान वो ग्राहक के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं कर सकते हैं। रिकवरी एजेंट को गाली-गलौज, अभद्र भाषा के उपयोग या फिर डराने-धमकाने का अधिकार नहीं है। अगर रिकवरी एजेंट ऐसा नहीं करते हैं तो आरबीआई एजेंट और बैंक दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है।
बिजनेस की अन्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कहां कर सकते हैं शिकायत
आरबीआई के अनुसार अगल कोई भी एजेंट कर्जदार की निजी जानकारी, जैसे फोन नंबर, आय की डिटेल्स, कर्ज और बकाया रकम की जानकारी सार्वजनिक करता है या डराने-धमकाने की कोशिश करता है तो ग्राहक पहले बैंक और फिर बैंकिंग लोकपाल में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
Banks and recovery agents cannot act arbitrarily if the loan is not repaid what do rbi rules say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMOperation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 09:58 AMडॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














