छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Jharkhand JPSC-JSSC Protest: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो इन दिनों चर्चा में हैं। जानिए उनकी शिक्षा, छात्र राजनीति, लोकसभा चुनाव लड़ने तक का सफर और अब तक की पूरी कहानी।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
रांची के देवेंद्र नाथ महतो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Jharkhand Devendra Nath Mahto Biography: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन राज्य की राजनीति और प्रशासन दोनों के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में हैं। छात्र और उनके समर्थक उन्हें झारखंड का “सोनम वांगचुक” कहकर संबोधित कर रहे हैं।
वर्षों से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय महतो ने छात्रवृत्ति, भर्ती परीक्षाओं, आरक्षण नीति, पेपर लीक और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है। उनका दावा है कि वे युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वर्तमान आंदोलन के कारण देवेंद्र नाथ महतो राज्यभर में छात्र राजनीति का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। आइए जानते हैं देवेंद्र नाथ को छात्र नेता बनने से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ने तक की दिलचस्प जानकारी।
कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो?
देवेंद्र नाथ महतो झारखंड के रांची जिले के राहे प्रखंड स्थित कापीडीह गांव के निवासी हैं। वे पिछले कई वर्षों से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हैं और वर्तमान में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केस दर्ज हुआ तो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाओगे, जलगांव में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भड़के मंत्री गिरीश महाजन
11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
शैक्षणिक सफर रहा शानदार
महतो ने वर्ष 2006 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से मैट्रिक और 2008 में विज्ञान संकाय से इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची से संस्कृत में स्नातक किया। उन्होंने हजारीबाग से बीएड की डिग्री भी प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। इसके अलावा संस्कृत और कुरमाली (जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा) विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की। इसमें भी देवेंद्र प्रथम श्रेणी से पास हुए।
2015 से उठा रहे हैं छात्रों की आवाज
आपको बता दें कि देवेंद्र नाथ महतो वर्ष 2015 से छात्र आंदोलनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति, भर्ती नियमों, आरक्षण नीति, पेपर लीक और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों को लगातार उठाया है।
2024 में लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
महतो ने 2024 में झारखंड लोकसभा चुनाव में तमार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने समाज सेवा और छात्र हितों के लिए कार्य करना अपना प्रमुख कार्य बताया था। उन्हें इस चुनाव में 1,32,647 वोट मिले थे। हलफनामे में उनकी संपत्ति लगभग 1.66 लाख रुपये दर्ज है।
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम | प्राप्त वोट | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | संजय सेठ | भाजपा (BJP) | विजेता | 6,64,732 | 45.91% |
| 2 | यशस्विनी सहाय | कांग्रेस (INC) | प्रथम उपविजेता | 5,44,220 | 37.59% |
| 3 | देवेंद्र नाथ महतो | निर्दलीय (IND) | तृतीय स्थान | 1,32,647 | 9.16% |
| 4 | सोमा सिंह | जेएमबीपी (JMBP) | चतुर्थ स्थान | 10,341 | 0.71% |
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट
आंदोलनों के कारण दर्ज हैं कई मामले
छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय भागीदारी के कारण देवेंद्र नाथ महतो के खिलाफ विभिन्न मामलों में 11 केस दर्ज बताए जाते हैं। बावजूद इसके, उनके समर्थक उन्हें छात्र अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला प्रमुख चेहरा मानते हैं और वर्तमान JPSC-JSSC आंदोलन में उनकी भूमिका को निर्णायक बता रहे हैं।
