-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Toxic Gas Leak In Dhanbad From Closed Coal Mine Kenduaadih
25 हजार लोगों की जान पर आफत…मौत के मुंह में जी रहे लोग, प्रशासन के फूले हाथ-पांव!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Dhanbad Gas Leakage: नबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में बंद कोयला खदान से पिछले पांच दिनों से जहरीली गैस का रिसाव लगातार जारी है। जिससे लगभग 25 हजार की आबादी खतरे में है।

25 हजार लोगों की जान पर आफत...मौत के मुंह में जी रहे लोग, प्रशासन के फूले हाथ-पांव!
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में बंद कोयला खदान से पिछले पांच दिनों से जारी जहरीली गैस का रिसाव थम नहीं रहा है। स्थिति यह है कि प्रभावित इलाके की लगभग 25 हजार आबादी लगातार दहशत में जी रही है।
प्रशासन और बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस घनी आबादी वाले क्षेत्र को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और पूरे इलाके को खाली कराने की है। राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, नया धौड़ा, ऑफिसर कॉलोनी और पांच नंबर बस्ती में गैस का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मुख्य सड़क तक तीव्र गंध पहुंच रही है और स्थानीय लोग मास्क पहनकर बाहर निकल रहे हैं। आस-पास की दुकानें बंद हैं। प्रभावित क्षेत्र में कई जगह जमीन अब भी गर्म है और भू-धंसान का खतरा कायम है।
प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण
कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा ने प्रशासनिक टीम के साथ निरीक्षण के बाद कहा कि राजपूत बस्ती का क्षेत्र “बेहद खतरनाक” घोषित किया गया है। उन्होंने माना कि गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थलों पर भेजने की है। उन्होंने कहा, “पहले लोग अपनी जान बचाएं। रोजगार और मुआवजे की दिशा में पहल जारी है।” बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि बंद पड़ी कोलियरी में गैस वर्षों से दबकर जमा थी, जो अब सतह तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
महाप्रबंधक जीसी साहा ने कहा कि “स्थायी समाधान तभी संभव है जब पूरा इलाका खाली हो।” शनिवार को प्रशासन ने लगभग 100 लोगों को बसों के माध्यम से बेलगड़िया और करमाटांड़ स्थित पुनर्वास स्थलों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन प्रभावित लोगों के विरोध के कारण बसों को देर तक रोका गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना ठोस मुआवजे और रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित किए वे अपना घर नहीं छोड़ेंगे। बाद में पुटकी के अंचलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद लोगों को शांत कराया गया और बसें रवाना हो सकीं।
दो लोगों की मौत
बीसीसीएल ने प्रभावित दो स्थानों, केंदुआडीह मध्य विद्यालय और दुर्गा मंदिर मैदान में लगभग 200-200 लोगों की क्षमता वाले अस्थायी पुनर्वास कैंप तैयार किए हैं। कुछ परिवारों को बेलगड़िया में विस्थापितों के लिए बनाई गई टाउनशिप में स्थानांतरित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इलाके में गैस रिसाव से दो महिलाओं प्रियंका देवी और ललिता देव की मौत हुई थी और करीब 20 लोग आंखों में जलन, सांस लेने में मुश्किल या चक्कर आने जैसी समस्या के कारण अस्पताल पहुंचे थे। विशेषज्ञ इसे कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी दमघोंटू गैसों का प्रभाव मान रहे हैं। यह पूरा इलाका वर्षों से अग्नि प्रभावित और धंसान क्षेत्र घोषित है। वर्ष 2010-11 में बीसीसीएल ने यहां 302 घरों को चिन्हित कर विस्थापन प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन रोजगार संबंधी व्यवस्था नहीं होने के कारण शिफ्टिंग रुक गई।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौत
अब घरों की संख्या 500 से ऊपर है और प्रभावित आबादी लगभग 25 हजार तक अनुमानित है। फिलहाल प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है। लोगों को घर खाली करने की अपील लगातार की जा रही है और पुनर्वास, राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा लगातार जारी है। विस्थापित हो रहे लोग मुआवजा और रोजगार की मांग कर रहे हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Toxic gas leak in dhanbad from closed coal mine kenduaadih
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














