Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले भेजते हैं पेमेंट, फिर खाली कर देते हैं खाता, रांची में उजागर हुआ साइबर ठगी का नया ट्रेंड

झारखंड की राजधानी में रांची में साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन काम का झांसा देकर कुछ दिन पैसे भेजते हैं, फिर भरोसा जीतकर खाते से पूरी रकम उड़ा लेते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 20, 2025 | 09:23 PM

साइबर अपराधियों ने बदला पैंतरा

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड के रांची में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। पहले ये अपराधी लोगों को ऑनलाइन काम देते हैं, फिर कुछ दिनों तक उन्हें मामूली रकम भेजकर भरोसा जीतते हैं। जब पीड़ित पूरी तरह भरोसे में आ जाता है, तब ये ठग उन्हें बोनस या रिवॉर्ड का लालच देकर मोटी रकम मंगा लेते हैं और फिर संपर्क काटकर पूरा खाता खाली कर देते हैं। साइबर थाना में ऐसे कई केस दर्ज हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई ठप है।

इन मामलों में पुलिस महज एफआईआर दर्ज कर चुप हो जा रही है। पहले साइबर सेल जागरूकता अभियान चलाती थी, लेकिन अब वो भी बंद हो गया है। हाल ही में मधुश्री घोष, राजीव कुमार, गोविंदा पांडे और आदित्य कुमार जैसे कई लोग इस नई किस्म की साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। सभी मामलों में शुरुआत में ठगों ने काम के बदले 100 से 1,150 तक की पेमेंट की और फिर झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए।

फेसबुक और टेलीग्राम पर फर्जी जॉब से की लाखों की ठगी
मधुश्री घोष ने फेसबुक पर एक ऑनलाइन जॉब का विज्ञापन देखा था। शुरुआत में 100 से 220 तक की पेमेंट मिलने के बाद उन्हें 800 जमा करने के लिए कहा गया ताकि बोनस मिले। कुछ और राशि देने के बाद ठग ने 8,400 और 1,150 भी भेजा। लेकिन फिर 3.12 लाख लेकर गायब हो गया। इसी तरह राजीव कुमार को “डायमंड डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड” नाम की कंपनी की तरफ से प्रचार प्रसार का काम मिला। शुरुआत में ₹120 और 2,600 मिले, लेकिन फिर 5.98 लाख की ठगी हो गई। टेलीग्राम के जरिए गोविंदा पांडे से 3.46 लाख और आदित्य कुमार से 4.14 लाख की रकम इसी अंदाज में हड़प ली गई।

ऐसे झांसे से बचें, वरना खाली हो सकता है आपका खाता
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ये नए किस्म की ‘रिक्रूटमेंट-रिवॉर्ड स्कीम’ है, जो लोगों की लालच और भरोसे का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। ये गिरोह देशभर में फैले हुए हैं और अपने नंबर बदलते रहते हैं जिससे पकड़ में न आ सकें।

UP अब बीमारू नहीं एक्सप्रेसवे का राज्य, आजमगढ़ को मिला नया गौरव; CM बोले- पहचान का संकट नहीं अब रफ्तार का भविष्य

बचाव के उपाय
अंजान नंबर या लिंक पर क्लिक न करें
WhatsApp/Telegram पर आए जॉब लिंक से दूर रहें
कोई भी KYC या पेमेंट अज्ञात व्यक्ति को न भेजें
ठगी होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें
गूगल या प्ले स्टोर से सत्यापित ऐप ही डाउनलोड करें

Ranchi cyber crime online job scam new trick criminals changed their tactics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 09:23 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Cyber Fraud News
  • Jharkhand
  • Jharkhand News

सम्बंधित ख़बरें

1

अंतरराष्ट्रीय साइबर-गुलामी रैकेट का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, थाईलैंड-म्यांमार भेजकर करते थे ठगी

2

दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू के साथ मारपीट, FIR दर्ज, पुलिस पर गंभीर आरोप

3

NRI गिफ्ट स्कैम अलर्ट: साइबर ठगों से बचने के लिए जानें जरूरी बातें

4

आज से बदल गया UPI का नियम, बंद होगी P2P Collect सर्विस, साइबर ठगी पर लगेगी रोक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.