दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू के साथ मारपीट, FIR दर्ज, पुलिस पर गंभीर आरोप
Jharkhand news: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी, बहू और ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: पूजा सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (सौ. सोशल मीडिया)
Physical Assault On Babulal Marandi’s Family: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी, बहू और ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस हमले में उनके ड्राइवर ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना हजारीबाग के अमृत नगर पूजा पंडाल की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्को ने मुफस्सिल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक वह शाम करीब 7:15 बजे अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थीं, उनकी गाड़ी जैसे ही अमृत नगर पूजा पंडाल के पास पहुंची, विसर्जन जुलूस में फंस गई। ड्राइवर ने भीड़ से रास्ता खाली करने की गुजारिश की, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया।
पूजा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीट डाला और जब प्रीति बीच-बचाव करने उतरीं, तो उनके साथ भी गाली-गलौज व बदतमीजी की गई। पीड़िता के बयान पर पूजा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन मरांडी के परिवार से जुड़े होने के कारण मामले ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
प्रीति किस्कू ने पुलिस पर भी लगाए आरोप
घटना के बाद प्रीति किस्कू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मेरे ड्राइवर को पहले बुरी तरह मारा गया, जब मैंने रोकने की कोशिश की तो मेरे साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। एफआईआर में साफ तौर पर लिखा गया है कि प्रीति किस्को और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, घटना के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। इसके बाद भी किसी तरह का बीच-बचाव नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें : ‘इस बार छोड़ेंगे नहीं, नक्शे से मिटा देंगे…’; इंडियन आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
बता दें कि बिहार से अलग होने के बाद बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, उन्होंने नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। वे झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के संस्थापक भी हैं, जिसका बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया था। पूर्व सीएम के परिवार के साथ हुई इस कथित मारपीट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।
