NRI गिफ्ट स्कैम अलर्ट: साइबर ठगों से बचने के लिए जानें जरूरी बातें
Protection from Online Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड अपराधी आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगते हैं। गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला Cyber Dost लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा रहता है।
- Written By: सिमरन सिंह
NRI Gift है बड़ा Scam. (सौ. AI)
Online Fraud NRI Gift Scam: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अपराधी आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगते हैं। इसी वजह से गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला Cyber Dost लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा रहता है। हाल ही में साइबर दोस्त ने NRI Gift Scam Alert जारी किया है और बताया है कि किस तरह ठग लोग उपहार का लालच देकर मासूमों को फंसाते हैं।
ऐसे काम करता है NRI गिफ्ट स्कैम
साइबर दोस्त ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि धोखेबाज खुद को एनआरआई बताकर आपसे दोस्ती करते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने आपके लिए महंगा गिफ्ट भेजा है, लेकिन बाद में कॉल या मैसेज कर यह बहाना बनाते हैं कि गिफ्ट कस्टम विभाग में फंस गया है। फिर वे कस्टम चार्ज के नाम पर पैसे की मांग करते हैं और इसी तरह लोगों को जाल में फंसा लेते हैं।
ठगों की चालबाज़ी इस तरह होती है:
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन जूतों का ऑर्डर पड़ा भारी: पेमेंट के बाद नहीं मिला पार्सल, आयोग ने बाटा-ब्लू डार्ट पर ठोका जुर्माना
‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई चीज नहीं, साइबर फ्रॉड से बचने का मंत्र, नागपुर पुलिस ने चलाया जनजागृति अभियान
Parcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
- सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं।
- उपहार भेजने का लालच देते हैं।
- कस्टम में गिफ्ट फंसने का बहाना कर पैसों की मांग करते हैं।
कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?
साइबर दोस्त ने लोगों को सतर्क करते हुए कुछ खास टिप्स भी साझा किए हैं:
- कभी भी कस्टम चार्ज या टैक्स के नाम पर पैसे न भेजें।
- किसी भी अनजान मैसेज या कॉल में पैसों की डिमांड होने पर तुरंत उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
- केवल भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स और आधिकारिक चैनलों के जरिए ही किसी भी प्रस्ताव की पुष्टि करें।
NRI Gift Scam Alert! Scammers pretend to be NRIs, befriend you, lure you with gifts, and then demand money saying “stuck in customs.”
✅ Verify proposals only through trusted contacts
✅ Never pay for any “custom charges” etc.
✅ Call 1930 or report at https://t.co/pVyjABu4od pic.twitter.com/3ZpHT2thbY — CyberDost I4C (@Cyberdost) October 1, 2025
ये भी पढ़े: घर की ये चीजें कर देते हैं Wifi सिग्नल कमजोर, जानें कैसे करें Wifi फ़ास्ट
साइबर क्राइम की शिकायत कहाँ करें?
अगर आप भी इस तरह की ठगी का शिकार हो गए हैं या फिर आपके पास इस तरह का कोई कॉल/मैसेज आया है, तो बिना देर किए तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए आप 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ध्यान दें
सरकार और साइबर विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहे हैं, लेकिन सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। याद रखें कोई भी गिफ्ट या ऑफर अगर सच होने के लिए बहुत अच्छा लगे, तो वह ज़रूर ठगी का हिस्सा हो सकता है।
