Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड की चुनावी रण में मोदी की हुंकार, एक क्लिक में जानिए गढ़वा और चाईबासा में क्या बोले पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 4 नवंबर को गढ़वा और चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए झामुमो को लपेटे में ले लिया। इसके साथ ही झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 04, 2024 | 07:07 PM

नरेंद्र मोदी (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गढ़वा/चाईबासा : झारखंड के चुनावी माहौल में पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार, 4 नवंबर को झारखंड के गढ़वा और चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी सबसे पहले गढ़वा के चुनावी जनसभा को संबोधित किए फिर चाईबासा में चुनावी हुंकार भरी।

पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डालने का काम किया है। घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं। अदालत में भी इन्होंने झूठ बोल दिए। आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। रोटी, बेटी और माटी की पुकार याद रखिए। झारखंड की पहचान बचाने के लिए राज्य में एनडीए की सरकार बनाइए।

चंपाई सोरेन को लेकर भी पीएम मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमान करने का काम किया है। उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया। यह आदिवासी का अपमान नहीं है? झामुमो और कांग्रेस को महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया है? आपको अच्छे से मालूम है। एक कांग्रेस नेता ने इन्हें अपमानित किया है। इसके बाद भी झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा है।

सम्बंधित ख़बरें

15 मिनट में ऐसा क्या मिल गया…कि महिला ने मोदी को लिख दी भावुक चिट्ठी? जवाब में PM ने कही ये बड़ी बात

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

ब्रिटिश एनआरआई डॉक्टर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पीएम के विरोधी होने के कारण कार्रवाई की चर्चा

बीजेपी-कांग्रेस का ‘अंबरनाथ प्रयोग’ पड़ा भारी! शिवाजीराव मोघे ने याद दिलाया 2017 का यवतमाल फॉर्मूला

यह भी पढ़ें – आगरा में वायुसेना का विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही MiG-29 में लगी आग, पायलट सेफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा दीदी गोगो योजना की घर-घर चर्चा है। हर माता-बहन ने इस योजना को गले लगाया है। इसने नई ऊर्जा भर दी है। हर महीने 2100 रुपए खाते में आएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा भी बीजेपी की घोषणा पत्र में शामिल है।

झारखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार ने नौकरी तो दी नहीं, लेकिन पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और तीन लाख निष्पक्ष भर्तियां भी कराई जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने आदिवसी समाज को मजबूत बनाने पर भी जोर देतु हुए कहा कि आदिवासी समाज को और मजबूत बनाया जाएगा। बीजेपी ने आदिवासी समुदाय केल लिए एक अगल मंत्रालय बनाया है। कांग्रेस ने तो इसकी जरूरत भी नहीं समझी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना और पीएम जनमन योजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नरेंद्र मोदी ने एक एक नारा दिया कि रोटी, बेटी और माटी की पुकार झारखंड में एनडीए की सरकार। उन्होंने जनसभा में कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएं। बीजेपी ने रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया है। बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को बीजेपी ने ही जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इनकी 150 जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: मंगलवार को झारखंड में दहाड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, एक के बाद एक करेंगे तीन रैलियां

Modi roar in electoral battle of jharkhand know in one click what pm said in garhwa and chaibasa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 07:07 PM

Topics:  

  • Congress
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.