बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
Baramati Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 11.40 करोड़ की लागत से बारामती रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो चुका है। डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।
- Written By: आकाश मसने
बारामती रेलवे स्टेशन, व सुनेत्रा पवार (डिजाइन फोटो)
Baramati Railway Station Redevelopment: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 11.40 करोड़ रुपए की लागत से बारामती रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड-क्लास रीडेवलपमेंट किया गया है। यह आधुनिक स्टेशन जल्द ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा अजित पवार ने बारामती रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार व्यक्त किया है।
सांसद रहते हुए सुनेत्रा पवार ने की थी अथक कोशिशें
इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के पीछे एक लंबा संघर्ष और प्रयास रहा है। जब सुनेत्रा पवार सांसद थीं और अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के साथ लगातार इस प्रोजेक्ट को लेकर फॉलो-अप किया था। उनकी इस संयुक्त और दूरदर्शी कोशिशों का ही नतीजा है कि आज बारामती के लोगों का एक आधुनिक और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का सपना हकीकत में बदल चुका है।
बारामती रेलवे स्टेशन पर राेजारा आते है 1,800 यात्री
डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कहा कि 1914 को अस्तित्व में आए बारामती रेलवे स्टेशन को ब्रॉड गेज में बदलने के बाद, यह आधुनिकीकरण बारामती की प्रगति को नई गति देगा। इस स्टेशन पर रोजाना लगभग 1,800 यात्री आते-जाते हैं। अब यहां दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं, आधुनिक वेटिंग रूम, पार्किंग और सुंदर क्षेत्रीय वास्तुकला का संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि ये वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं स्थानीय व्यापार, संचार और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा देंगी, क्योंकि बारामती राज्य का एक प्रमुख कृषि, शैक्षिक और औद्योगिक केंद्र है।
सम्बंधित ख़बरें
जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
पुणे पुलिस में अधिकारियों की भारी कमी, 35% पद खाली होने से नई चौकियों की योजना अटकी; बढ़ा स्टाफ पर काम का दबाव
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के टेरर नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का प्रहार, पुणे समेत कई शहरों में छापेमारी
A New Baramati Awaits. Built to make every journey a little better.#Baramati #AmritBharatStation #Maharashtra #IndianRailways #CentralRailway pic.twitter.com/9AJV57nKiM — Central Railway (@Central_Railway) July 14, 2026
सुनेत्रा पवार का सोशल मीडिया पोस्ट
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बारामती राज्य का एक महत्वपूर्ण कृषि, शैक्षिक और औद्योगिक केंद्र है, इसलिए यह नया रूप पाया हुआ रेलवे स्टेशन स्थानीय व्यापार, उद्योग, परिवहन और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा देगा। भिगवान बर्ड सैंक्चुअरी, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, बारामती एग्री-टूरिज्म सेंटर और करहा नदी क्षेत्र जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।
बारामती रेल्वे स्थानकाला आधुनिकतेची नवी ओळख! अमृत भारत स्टेशन योजनेअंतर्गत ₹११.४० कोटींच्या खर्चातून बारामती रेल्वे स्थानकाचा आधुनिक, प्रवासी-स्नेही आणि जागतिक दर्जाच्या सुविधांनी युक्त असा कायापालट करण्यात आला असून हे अद्ययावत स्थानक लवकरच राष्ट्राला समर्पित करण्यात येणार आहे.… pic.twitter.com/k6QrD37ZxZ — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) July 13, 2026
बारामती रेलवे स्टेशन पर क्या-क्या सुविधाएं बदली ?
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बारामती रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में मुख्य स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, क्षेत्र का विकास, प्रवेश द्वार और कंपाउंड वॉल का आधुनिकीकरण, स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार, सर्टिफाइड साइनबोर्ड, यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए बेहतर व्यवस्था और स्टेशन तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। मुख्य सड़कों और स्टेट हाईवे के साथ-साथ ऑटो-रिक्शा और अन्य स्थानीय परिवहन सेवाओं से आसान कनेक्टिविटी के कारण, यात्रियों के लिए लास्ट-माइल यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से बिना डिजिटल सिग्नेचर के नहीं जारी होंगे ये सरकारी दस्तावेज
भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित यह आधुनिक, समावेशी और यात्री-अनुकूल रेलवे स्टेशन बारामती की आर्थिक, कृषि, औद्योगिक और सामाजिक प्रगति को और मजबूत करेगा। साथ ही, नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और उच्च-गुणवत्ता वाली रेल यात्रा का नया अनुभव भी प्रदान करेगा-मुझे इसका पूरा भरोसा है।
