-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Tender Scam Ed Files Chargesheet Against 8 New Accused Several Big Names Included
झारखंड टेंडर घोटाला: ED ने 8 नए आरोपियों पर फाइल की चार्जशीट, चौथे आरोप पत्र में कई बड़े नाम शामिल
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Jharkhand News: ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास टेंडर घोटाले में चौथी चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 8 नए आरोपी बनाए गए हैं, जिसके बाद इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुल 22 लोगों पर केस चल रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- IANS
Jharkhand Tender Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के ग्रामीण विकास टेंडर कमीशन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आठ नए आरोपितों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चौथा आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही इस बहुचर्चित घोटाले में आरोपितों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि ठेकेदारों ने चीफ इंजीनियर को करोड़ों की रिश्वत नकद और महंगी गाड़ियों के रूप में दी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर कमीशन घोटाले में अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए आठ नए आरोपितों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।
चौथे आरोप पत्र में कई बड़े नाम
इस चौथे आरोप पत्र में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इसमें तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल, ठेकेदार राजेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, और राधा मोहन साहू शामिल हैं। इसके अलावा, रिश्वतखोरी से हासिल रकम को मैनेज करने वाले अतिकुल रहमान और कुछ प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां भी आरोपित बनी हैं। ईडी ने रीता लाल को अवैध आमदनी से संपत्ति खरीदने के आरोप में आरोपित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड एनकाउंटर: रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, 60 कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद
सावधान! घर से निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
रिश्वत में दी गईं मंहगी गाड़ियां और कैश
ईडी ने अपने इस चौथे आरोप पत्र में यह खुलासा किया है कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर बांटने के एवज में ठेकेदारों ने विभाग के तत्कालीन चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को कमीशन के तौर पर मोटी रकम और महंगी गाड़ियां रिश्वत के रूप में दी थीं।
आरोप पत्र के अनुसार, ठेकेदार राजेश कुमार ने तत्कालीन चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को 1.88 करोड़ रुपए नकद और टोयोटा इनोवा एवं टोयोटा फॉर्च्यूनर नामक दो गाड़ियां रिश्वत के तौर पर दी थीं। इसी तरह, ठेकेदार राधा मोहन साहू ने भी 39 लाख रुपए नकद और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर रिश्वत के रूप में दी थी।
घोटाले और हेरफेर में दो कंपनियों के नाम
जांच एजेंसी ने उन लोगों पर भी कार्रवाई की है जिनके ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकद बरामद हुआ था। घूस की रकम का हिसाब रखने वाले अतिकुल रहमान के घर से छापेमारी में 4.40 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे। ठेकेदार राजीव कुमार सिंह के आवास से छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 2.13 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। घोटाले की रकम की हेरफेर में दो कंपनियों – मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड – को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।
आलमगीर आलम के पीए से बरामद हुए थे 37.54 करोड़
इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए 6 मई, 2024 को तत्कालीन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर सहित अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कुल 37.54 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे।
यह भी पढ़ें: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले CJI, जानिए हरियाणा के हिसार से सुप्रीम कोर्ट तक का पूरा सफर
ईडी ने इससे पहले दायर तीन आरोप पत्रों में तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, उनके आप्त सचिव संजीव लाल, चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, हवाला कारोबारी, दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य सहयोगियों को आरोपित बनाया था। इस मामले में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री सहित कई अन्य को गिरफ्तार किया गया था, जो अब तक जेल में हैं।
Jharkhand tender scam ed files chargesheet against 8 new accused several big names included
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














