-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Bounty Naxalite Killed By Security Force In Sukma Dangerous Weapons Recover
सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली गोंडा ढेर, मुठभेड़ स्थल से घातक हथियार बरामद
- Written By: सौरभ शर्मा
Sukma News: गोगुंडा पहाड़ी पर नक्सलियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया और 5 लाख रुपये के इनामी कोटा गोंडा को मार गिराने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ स्थल से तमाम तरह के हथियार बरामद हुए।

सुकमा जिले में 5 लाख का इनामी नक्सली ढ़ेर
Sukma Naxal news: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली कोटा गोंडा पर 5 लाख रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के जाल के फटने से तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे।
सुकमा जिले की गोगुंडा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया और 5 लाख रुपये के इनामी कोटा गोंडा को मार गिराने में सफलता हासिल की। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक बीजीएल लॉन्चर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए।
मुठभेड़ सुकमा-दंतेवाडा से सटी गोगुंडा पर हुई
मुठभेड़ सुकमा-दंतेवाडा जिले से सटी गोगुंडा की पहाड़ी पर हुई है, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा ज़िले की सीमा से सटी गोगुंडा की पहाड़ी पर उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। सोमवार को शुरू हुए इस अभियान में राज्य पुलिस की दोनों इकाइयां, विशेष कार्य बल, जिला रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
गढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
नक्सली के शव के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान कोटा गोंडा के रूप में हुई है। एरिया कमेटी सदस्य नक्सली कोटा गोंडा पर 5 लाख रुपये का इनाम था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य रोजमर्रा के उपयोग की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गईं।
वर्ष 2025 में अब तक छत्तीसगढ़ में विभिन्न मुठभेड़ों में 226 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 208 बस्तर संभाग में मारे गए हैं। बस्तर संभाग में बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं।
मुठभेड़ में घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक आईईडी विस्फोट में तीन डीआरजी जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेज दिया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: संसद में अखिलेश का सवाल, रिजिजू बोले- 1962 के बाद चीन एक इंच भी नहीं ले…
सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है, इसलिए जमीनी स्तर पर तैनात बलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सटीक स्थान और अन्य विवरण अभी नहीं बताए जा सकते।
Bounty naxalite killed by security force in sukma dangerous weapons recover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














