Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vaishno Devi Yatra 2026: वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Jammu Kashmir Tourism: वर्ष 2026 में माता वैष्णो देवी यात्रा ने नया कीर्तिमान रचा है। 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो पिछले वर्ष से 10.86 लाख अधिक है। जानिए श्राइन बोर्ड की तैयारी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 23, 2026 | 05:48 PM

वैष्णो देवी मंदिर कटरा जम्मू- कश्मीर (सोर्स- एआई निर्मित)

Follow Us
Follow Us:

Vaishno Devi Yatra 2026: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने वर्ष 2026 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 22 जून तक पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50.70 लाख के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.86 लाख अधिक है, जो श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और विश्वास को दर्शाता है। वर्ष 2025 में इसी अवधि तक करीब 39.84 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं को और मजबूत किया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं का भरोसा और मजबूत हुआ है।

श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाओं पर बढ़ा भरोसा

गौरतलब है कि यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह भी संकेत देती है कि श्रद्धालुओं का श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर भरोसा मजबूत हुआ है। साथ ही, यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति

नवभारत विशेष: आतंकी खतरे से घिरी है इस बार की अमरनाथ यात्रा, बेस कैंप बने हाई सिक्योरिटी जोन

कश्मीर की राजनीति में नया मोड़, इंजीनियर रशीद छोड़ेंगे सांसद पद; बोले- जनता की अदालत में होगा आखिरी फैसला

पूर्व आतंकी कमांडर का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी आतंकियों की जेब से निकले ‘लव लेटर’ और कंडोम

तो वहीं 22 जून तक पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 22 जून तक कुल 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है।

डिजिटल और सुरक्षा सुविधाओं का विस्तार

आपको बता दे कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

श्राइन बोर्ड ने आधारभूत ढांचे के विकास, आवास सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, बैटरी कार संचालन, रोपवे सेवाओं, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा डिजिटल सुविधाओं में लगातार सुधार किया है। इन पहलों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा वितरण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला

50 लाख के पार पहुंची यात्रा

तो वहीं इस साल अब तक 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार होना भक्तों के बीच यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह का संकेत माना जा रहा है। इसके साथ ही, यह उपलब्धि वर्ष के शेष महीनों में भी यात्रा की निरंतर प्रगति और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सकारात्मक संभावनाओं को दर्शाती है।

Vaishno devi yatra crosses 50 lakh pilgrims june 2026 shrine board

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Amarnath Yatra
  • Jammu and Kashmir
  • Vaishno Devi Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.