Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कश्मीर की राजनीति में नया मोड़, इंजीनियर रशीद छोड़ेंगे सांसद पद; बोले- जनता की अदालत में होगा आखिरी फैसला

Engineer Rashid statement: समिति ने तय किया कि बारामूला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से व्यापक परामर्श किया जाएगा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 21, 2026 | 10:59 PM

सांसद इंजीनियर रशीद, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Engineer Rashid statement on MP Post: जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से सांसद और जेल में बंद इंजीनियर रशीद ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जरूरतों पर प्रभावी ढंग से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, उनकी पार्टी अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने से पहले जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से राय लेने का निर्णय किया है।

एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। समिति ने तय किया कि बारामूला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से व्यापक परामर्श किया जाएगा।

क्यों सांसद पद छोड़ना चाहते हैं रशीद?

बयान में कहा गया कि इंजीनियर रशीद ने अपनी संसदीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचने में असमर्थता जताई है। इसी कारण उन्होंने सांसद पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। इस पर पार्टी ने दो दिवसीय परामर्श प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें यह राय ली जाएगी कि उन्हें सांसद बने रहना चाहिए या पद छोड़ देना चाहिए। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ताओं के बीच गुप्त मतदान (सीक्रेट बैलेट) कराया जा सकता है, ताकि सभी सदस्य बिना किसी दबाव के अपनी राय व्यक्त कर सकें।

सम्बंधित ख़बरें

पूर्व आतंकी कमांडर का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी आतंकियों की जेब से निकले ‘लव लेटर’ और कंडोम

नवभारत विशेष: दलबदल का दिनोंदिन गहराता दलदल, टीएमसी के बाद अब शिवसेना (यूबीटी)

अमरनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात किए गए 63 अधिकारी

देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज

जनता की अदालत में होगा फैसला

एआईपी के अनुसार, पंचायत और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी आम जनता तथा समाज के विभिन्न वर्गों से भी संवाद करेंगे और उनकी राय एकत्र करेंगे। पार्टी का कहना है कि अंतिम निर्णय जनता की भावनाओं और उन मतदाताओं की इच्छाओं के अनुरूप होगा, जिन्होंने इंजीनियर रशीद और पार्टी पर भरोसा जताया था। प्रवक्ता ने कहा कि परामर्श प्रक्रिया और संभावित मतदान के नतीजों से इंजीनियर रशीद को औपचारिक रूप से अवगत कराया जाएगा, ताकि वह सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय ले सकें।

यह भी पढ़ें: ‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

एआईपी ने दोहराया कि वह आंतरिक लोकतंत्र और जन-जवाबदेही के सिद्धांतों में विश्वास रखती है तथा महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसले पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की सामूहिक राय के आधार पर लिए जाने चाहिए। पार्टी का मानना है कि यह परामर्श प्रक्रिया इंजीनियर रशीद के संसदीय भविष्य को लेकर आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और अंतिम निर्णय में कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं की आवाज को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा।

Engineer rashid ready to resign as mp final decision after public opinion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 10:59 PM

Topics:  

  • Engineer Rashid
  • Jammu and Kashmir
  • Lok Sabha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.