- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Union Minister G Kishan Reddy Targeted Nc Regarding Article 370
जी किशन रेड्डी ने आर्टिकल-370 को लेकर NC पर साधा निशाना, कहा- इसी के कारण जम्मू-कश्मीर को विवादित करार दिया गया
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नेशनल कांफ्रेंस (NC)को जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल- 370 को अस्तित्व में लाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा अगर NC जैसी पार्टी सत्ता में नहीं होती तो जम्मू-कश्मीर भी अन्य राज्यों की तरह प्रगति करता।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
जम्मू : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आज चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस (NC) को जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को अस्तित्व में लाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के कारण इस क्षेत्र को विवादित करार दिया गया था। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस पर व्यापक भ्रष्टाचार और सीमा पार आतंकवाद के बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप भी लगाया।
केंद्रीय मंत्री रेड्डी केंद्र शासित प्रदेश के रियासी जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में यहां प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेशनल कांफ्रेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर को विवादित करार दिया गया। यह नेकां ही थी जिसने अनुच्छेद 370 को अस्तित्व में लाया और इसे यहां लागू किया।”
‘आर्टिकल 370 ने लोगों को अधिकारों से वंचित रखा’
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर में विभिन्न मुद्दों का मूल कारण बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 ने लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा और क्षेत्र में वंशवादी शासन कायम किया।” बता दें कि भाजपा नीत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।
आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए रेड्डी ने कहा, ‘‘अगर नेशनल कांफ्रेंस जैसी पार्टी सत्ता में नहीं होती तो जम्मू-कश्मीर ने भारत के अन्य राज्यों की तरह प्रगति की होती।” उन्होंने नेकां पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने दावा किया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में शांति लौट आई है और कई सारे महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
‘कोई नहीं चाहता अनुच्छेद 370 की वापसी’
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि की यात्रा जारी रखने के लिए मौजूदा चुनावों में भाजपा को वोट दें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने से पहले क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां जोरों पर थीं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज, उनमें से अधिकतर गतिविधियों को खत्म कर दिया गया है।” अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे पहले विधानसभा चुनाव के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि वे सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सही निर्णय लेंगे। जम्मू-कश्मीर में कोई नहीं चाहता कि अनुच्छेद 370 की वापसी हो।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union minister g kishan reddy targeted nc regarding article 370
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













