-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Twenty Unexploded Ordnances Found In Jks Baramulla
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मिले 20 बिना फटे हथगोले, 17 में से 6 गांवों के लोग लौटेंगे घर
- Written By: आकाश मसने
बारामूला पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बारामूला पुलिस को जिले के 17 गांवों में 20 अप्रयुक्त आयुध (यूएक्सओ) की मौजूदगी के बारे में सूचित किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने और आपसी सहमति के बाद चल रहे गतिरोध के बीच, बारामूला पुलिस को जिले के 17 गांवों में 20 अज्ञात गाेला बारूद (UXOs) की मौजूदगी के बारे में सूचित किया गया है। एक बयान के मुताबिक सुरक्षित निपटान के बाद, जिला प्रशासन ने 17 में से 6 गांवों के लोगों को उनके घरों को लौटने की अनुमति दे दी है।
बारामूला पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि “बारामूला पुलिस को जिले के 17 गांवों में 20 अप्रयुक्त आयुध (यूएक्सओ) की मौजूदगी के बारे में सूचित किया गया है। उनके सुरक्षित निपटान के परिणामस्वरूप, जिला प्रशासन ने इन 6 गांवों के लोगों को लौटने की अनुमति दे दी है।”
भारत ने पाकिस्तान के 7 आतंकी ठिकाने उड़ाए
भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के नाम से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों पर कई हमले किए। 9 आतंकी ठिकानों में से 5 पीओके में और अन्य चार पाकिस्तान में स्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
पाकिस्तान में नष्ट किए गए शिविरों में से दो, मुरीदके और भवालपुर सबसे अलग हैं, क्योंकि वे न केवल प्रमुख कमांडरों के निवास के रूप में काम करते हैं, बल्कि लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के लिए कट्टरपंथ और खुफिया जानकारी और हथियार संचालन पर विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के केंद्र के रूप में भी काम करते हैं।
ऑपरेशन में मारे गए प्रमुख आतंकी गुर्गों में जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का साला रऊफ अजहर भी शामिल था। रऊफ अजहर एक प्रतिबंधित आतंकवादी है, जो आईसी-814 को हाईजैक करने की साजिश में अपनी भूमिका के लिए वांछित है।
पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला
इस बीच, भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को नई दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद और एयर मार्शल ए के भारती शामिल थे। उन्होंने पुष्टि की कि भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों पर हमला किया है और उनकी सैन्य क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया है।
अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की घोषणा की। एक सीमा पार आतंकवाद विरोधी अभियान जिसका उद्देश्य पाकिस्तान के अंदर आतंकी ढांचे को बेअसर करना था। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया भी किया गया।
हवाई, ज़मीनी और समुद्री अभियानों को संयमित तरीके से अंजाम दिया गया, जिसमें नागरिक हताहतों को कम से कम करने पर ज़ोर दिया गया। यह घटनाक्रम भारत के हालिया सैन्य अभियान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के आलोक में हुआ है, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।
भारत के सैन्य अभियान में आतंकवादी बुनियादी ढांचे के रूप में पहचाने गए नौ स्थलों पर सटीक हमले शामिल थे, जिनमें मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकवादी शिविर भी शामिल थे।
Twenty unexploded ordnances found in jks baramulla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMमुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 02:00 PMपत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PMजबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले में फंसी बोलेरो, 5 लोग तैरकर बाहर निकले, तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद
Jul 03, 2026 | 01:58 PMचामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
Jul 03, 2026 | 01:56 PMसरकार ने Play Store से क्यों हटाया BAT-BMS App, जानें इसके पीछे का पूरा कारण?
Jul 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














