Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, एक श्रद्धालु की मौत, आठ गंभीर

Jammu Kashmir के सांबा में गुरुवार को दर्दनाक बस हादसा हो गया। एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री यूपी के अमरोहा से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 21, 2025 | 12:05 PM

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Jammu Pathankot Highway Bus Accident: जानकारी सामने आई कि यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर- यूपी 81 बीटी 7688), कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। जिला सांबा के जतवाल क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है।

मदद को आगे आए स्थानीय लोग

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

यात्रियों ने बताया आंखो देखा हाल

एक यात्री ने बताया कि वह अमरोहा आए थे और वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटरा जा रहे थे। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। रास्ते में हादसा हुआ, जिसमें लगभग सभी लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस सवार यात्रियों की मदद की। व्यक्ति ने दावा किया कि ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ। हम सभी सो रहे थे। अचानक से गाड़ी एक पुल से 30 फीट नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर नजर आया सफेद उल्लू, भक्तों ने माना लक्ष्मी माता का आशीर्वाद

दूसरे यात्री ने बताया कि वह अपने घर से 18 अगस्त को निकले थे। शुरुआत में चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद बस सवार सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे हादसा हुआ। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बस हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री ने माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही सांबा में हुई दुखद बस दुर्घटना पर दुख जताया है।

आईएनएस इनपुट के साथ

On jammu pathankot highway bus falls off the bridge one devotee dead eight seriously injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 11:13 AM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Road Accident
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

EVM पर कलर फोटो से लेकर 100% वेबकास्टिंग तक, ये 17 बदलाव जो बिहार चुनाव को बनाएंगे खास

2

जहरीले कफ सिरप मामले में सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, मासूमों की मौत के बाद जबलपुर कटारिया फार्मा सील

3

कर्नाटक में हैवान बने शिकारी, बाघ को जहर देकर मारा, तीन टुकड़ों में काटा शव, वनमंत्री ने दिए ये आदेश

4

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तीन घंटों तक ली तलाशी, सूचना फर्जी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.