Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

EVM पर कलर फोटो से लेकर 100% वेबकास्टिंग तक, ये 17 बदलाव जो बिहार चुनाव को बनाएंगे खास

Bihar Assembly Election में इस बार ईवीएम पर रंगीन फोटो से लेकर 100% वेबकास्टिंग जैसी तकनीकी इस्तेमाल की जाएंगी। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने 17 बड़े बदलाव के बारे में बताया है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 05, 2025 | 06:25 PM

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

17 Changes by Election Commission: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव 2025 के चरणों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में 17 नई पहलें लागू हो रही हैं जो देश के लिए एक नया मानक स्थापित करेंगी।

पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र को जन्म दिया है और अब चुनाव सुधारों की नई दिशा भी यहीं से मिलेगी। उन्होंने अपील की कि लोग छठ महापर्व की तरह लोकतंत्र के इस महापर्व में भी उत्साह और सहयोग से हिस्सा लें।

17 नई पहलें होंगी लागू

आयोग ने इस बार कई तकनीकी और प्रशासनिक बदलाव किए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बने। इन 17 बदलावों में  प्रमुख हैं-

  1. ईवीएम में प्रत्याशियों की रंगीन फोटो होगी।
  2. बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को फोटो आईडी कार्ड दिया जाएगा।
  3. बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की ट्रेनिंग पहली बार दिल्ली में कराई गई।
  4. एक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे।
  5. सभी बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया की वेबकास्टिंग होगी।
  6. बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर पहले से बड़ा होगा।
  7. मतदाताओं को दी जाने वाली स्लिप बड़े अक्षरों में होगी।
  8. वोटर अपने मोबाइल फोन लेकर बूथ तक जा सकेंगे।
  9. हर बूथ पर मोबाइल रखने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  10. मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक प्रत्याशी अपने एजेंट तैनात कर सकेंगे।
  11. बिहार में वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू किया जाएगा।
  12. पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम के आखिरी दो राउंड से पहले होगी।
  13. चुनाव खत्म होने के बाद वोटिंग की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
  14. चुनाव समाप्त होने के कुछ दिनों में डिजिटल इंडेक्स कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
  15. वोटर स्लिप में क्यूआर कोड जोड़ा जाएगा ताकि पहचान सत्यापन आसान हो।
  16. संवेदनशील बूथों पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल होगा।
  17. हर बूथ पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क या सुविधा केंद्र बनाया जाएगा।

 

मतदाता सूची का ‘शुद्धीकरण’

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में 22 वर्षों बाद मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा हुआ है। इस अभियान में 90207 बीएलओ ने 243 निर्वाचन क्षेत्रों के ईआरओ की मदद की, जिससे मतदाता सूचियों का “शुद्धीकरण” संभव हुआ। उन्होंने कहा, “2003 के बाद यह पहला मौका है जब इतनी व्यापक स्तर पर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया है। योग्य मतदाता नामांकन की समाप्ति से दस दिन पहले तक फॉर्म-6 या फॉर्म-7 के माध्यम से अपने नाम दर्ज या संशोधित कर सकते हैं।

आधार पहचान के रूप में होगा स्वीकार

सीईसी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया गया है, लेकिन यह नागरिकता का प्रमाण नहीं होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हर मतदान केंद्र पर अपने एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें और फॉर्म-17C तक उनकी मौजूदगी बनी रहे।

यह भी पढ़ें: बरेली में फिर गरजा बुलडोजर, मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, पुलिस ने पीले पंजे के साथ किया फ्लैग मार्च

दो दिवसीय दौरा और बैठकें, लक्ष्य सिर्फ एक

निर्वाचन आयोग की टीम ने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान राजनीतिक दलों, जिला प्रशासन, पुलिस, प्रवर्तन एजेंसियों और मुख्य सचिव व डीजीपी से विस्तृत चर्चा की। सीईसी ने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि बिहार चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीकी रूप से आधुनिक बनाया जाए।

From colour photos on evms to full webcasting these 17 changes will make bihar elections special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 06:25 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘रिंग में उतरने से पहले रेफरी पर सवाल उठा रहे हैं, और… ’, शाहनवाज हुसैन का तेजस्वी यादव पर तंज

2

जहरीले कफ सिरप मामले में सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, मासूमों की मौत के बाद जबलपुर कटारिया फार्मा सील

3

22 नवंबर से पहले होंगे बिहार विधानसभा चुनाव, BLO को ट्रेनिंग-आईडी, वोटर्स को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

4

मौत नहीं हत्या है…पप्पू यादव ने खड़काया आईजी का फोन, वंदेभारत एक्सीडेंट केस में बड़ा खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.