Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, घटना में 34 सड़के हुईं प्रभावित, राहत कार्य में जुटीं एजेंसियां

Kishtwar Cloudburst: जम्मू -कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की दो घटनाएं सामनें आई हैं। हालांकि इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 02, 2026 | 11:40 PM

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Jammu Kashmir Kishtwar Cloudburst: 2 जून को जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के गहान सार्थल और माछीपाल इलाकों में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि अभी तक दोनो जगहों में हुई घटनाओं से किसी के हताहत होने और किसी बड़े नुसकान की खबर नहीं आई है। प्रभावित क्षेत्रों में इलाके के अधिकारी मौजुद है। स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में हुए घटना को लेकर मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मैंने अभी-अभी डीसी किश्तवाड़, पंकज शर्मा से बात की। आज किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आईं। अभी तक जान-माल के किसी भी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। घटना से प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों को जल्द से जल्द साफ करके दोबारा खोलने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगा दिया गया है।

प्रभावित सड़को के राहत कार्य में जुटीं मशीनें

केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा ”राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट पर हैं और प्रभावित व आसपास के इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालात का जायजा लेने और जहां भी जरूरत हो, वहां मदद पहुंचाने के लिए मोबाइल गश्त दल और फील्ड स्टाफ स्थानीय लोगों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मेरा कार्यालय भी लगातार संपर्क में है।”

सम्बंधित ख़बरें

कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात

कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन? वरुण भारद्वाज बने सचिव

‘खुद को भाग्यशाली समझें कि केरल में हैं…’, मोनालिसा-फरमान पर कोर्ट ने की टिप्पणी, बुधवार को आएगा फैसला

BJP मुख्यालय पहुंचे नेपाल के सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष, नितिन नबीन ने बताया जीत का फॉर्मूला

घटना में 34 सड़के हुई प्रभावित

किश्तवाड़ के डीसी पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि बादल फटने से द्राबशाला और गुज्जुवा के बीच स्थित पहाड़ी पर अचानक बाढ़ आ गई। जिससे सुरु-सार्थल,जीरो प्वाइंट,द्राबशाला और मच्छीपाल समेत 34 सड़कें प्रभावित हुईं हैं।

जिला प्रशासन ने निगरानी और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त उपाय सक्रिय कर दिए हैं।राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट पर हैं।और द्राबशाला जाने वाला मुख्य राजमार्ग साफ कर दिया गया है।

ये भी पढ़े- ‘98% सीमा तय, लेकिन…’, नेपाल के PM की टिप्पणी पर भारत ने दिया जवाब, तीसरे देश की भूमिका को नकारा

घटना पर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

इस घटना जिला प्रशासन,राजस्व, आपदा प्रबंधन समेत तमाम आला-अधिकारी पूरी तरह अलर्ट पर हैं। और लगातार नजर बनाए हुएं हैं। डोडा स्थित एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक के साथ समन्वय जारी किया गया है। और जनता से अपिल की जा रही की मानसून के हालातों को देखते हुए नदी और नालों से उचित दूरी बना कर रहें ।

Jammu kashmir kishtwar cloudburst no casualties

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 11:38 PM

Topics:  

  • Cloudburst
  • Jammu and Kashmir
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.