-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu And Kashmir Assembly Speaker Refuses To Discuss Wakf Law
वक्फ कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर में हंगामा, विधानसभा स्पीकर ने चर्चा से किया मना, सुप्रीम कोर्ट का दिया हवाला
- Written By: आकाश मसने
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम पर स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा ( सोर्स: वीडियो)
श्रीनगर: वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनाें से पास हो गया और राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी भी दे दी। अब ये कानून बन गया है। लेकिन विपक्षी वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के शासित राज्य इसे मानने से इनकार रहे है। इस बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर साेमवार को जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम पर स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नजीर गुरेजी और तनवीर सादिक के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने वक्फ कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और कुछ स्वतंत्र समेत 9 सदस्यों ने स्पीकर को नोटिस दिया था।
#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम पर स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद हंगामा हुआ। स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा, “…मैंने नियम देखे हैं और नियम 58 के अनुसार, जो भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उसे स्थगन के लिए नहीं लाया… pic.twitter.com/Vabqsd3CRP — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि मैंने नियम देखे हैं और नियम 58 के अनुसार, जो भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उसे स्थगन के लिए नहीं लाया जा सकता। चूंकि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है और मुझे इसकी एक प्रति मिली है, इसलिए नियम स्पष्ट रूप से कहता है कि हम स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा नहीं कर सकते।
वक्फ कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
इस नए कानून को लेकर कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने अलग-अलग याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इन याचिकाओं में कहा गया है कि वक्फ संशोधन एक्ट मुस्लिम कम्युनिटी के साथ भेदभाव करता है। इतना ही नहीं यह एक्ट मुसलमानों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है।
सम्बंधित ख़बरें
चढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति के पास…’, जीतू पटवारी की वजह से राकेश सिंह यादव ने दिया इस्तीफा!
Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
गरीब मुस्लिमों को मिलेगा लाभ: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक करोड़ों लोगों को न्याय दिलाएगा। शाह ने कहा कि “इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियां अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और न्यायपूर्ण बन जाएंगी। इससे निस्संदेह मुस्लिम समुदाय के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को लाभ होगा।
जम्मू-कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
करोड़ों लोगों को न्याय दिलाने वाले इस महत्वपूर्ण विधेयक के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को बधाई देता हूं। साथ ही, मैं इसका समर्थन करने वाले सभी दलों और सांसदों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
Jammu and kashmir assembly speaker refuses to discuss wakf law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM












