-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Encounter Between Security Forces And Terrorists In Kathua Jammu And Kashmir 2
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सेना ने तेज किया सर्च अभियान
- Written By: मनोज आर्या
डीआजी ने कहा कि हमारा मेन इनफॉर्मेशन नेटवर्क तो यहीं के स्थानीय लोग ही हैं। इनसे मिली जानकारी पर ही ज्यादातर कार्रवाई होती है। फोर्स जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के लिए आतंकवाद को खत्म करने के लिए समर्पित है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार रात सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में रामकोट क्षेत्र के पंजतीर्थी में अभियान जारी है। पिछले आठ दिनों में संबंधित क्षेत्र में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों से यह तीसरी बार आमना-सामना हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के मद्देनजर रात में घेराबंदी कर दी गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जंगल में फंसे तीनों आतंकवादी भाग न सकें। इससे पहले दिन में उपमहानिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने कहा था कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि अंतिम आतंकवादी का सफाया नहीं कर दिया जाता। उन्होंने सीमा के निकट रहने वाले लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया।
सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च अभियान
उपमहानिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने रियासी में मीडिया से कहा था कि अभियान जारी है और जब तक एक भी आतंकवादी बचा है, तब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने मिशन में लगी रहेगी। हमारा बल आतंकवाद को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। सुरक्षाबलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से तीनों की तलाश तेज कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
बता दें कि पिछले 27 मार्च को कठुआ के सान्याल क्षेत्र में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक सहित तीन अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले 23 मार्च को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नर्सरी इलाके में आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकवादी भाग निकले थे।
आतंकवाद को खत्म करने के लिए समर्पित
डीआजी ने कहा कि हमारा मेन इनफॉर्मेशन नेटवर्क तो यहीं के स्थानीय लोग ही हैं। इनसे मिली जानकारी पर ही ज्यादातर कार्रवाई होती है। फोर्स जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के लिए आतंकवाद को खत्म करने के लिए समर्पित है। डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा बलों के एक साथ प्रयास करने से ही सफलता मिल रही है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शहीद तारिक अहमद के परिवार से मिले डीआईजी
डीआईजी ने जवान तारिक अहमद की शहादत को सलाम किया। वह शहीद के परिवार से भी मिले जिन्होंने तीन साथियों के साथ बृहस्पतिवार को कठुआ में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवा दी थी। उन्होंने कहा, ऐसे बहादुर वीरों की वजह से ही आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित माहौल बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेंगे। डीआईजी ने विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों बलविंदर, जसवीर और जसवंत की वीरता की सराहना की।
Encounter between security forces and terrorists in kathua jammu and kashmir 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













